भाजपा ने पूरे नहीं किये वादे : सोनिया गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

भाजपा ने पूरे नहीं किये वादे : सोनिया गाँधी

bjp-not-fulfilled-promises-sonia
गुवाहाटी 07 अप्रैल,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये आज कहा कि पिछले दो साल से केंद्र की सत्ता पर काबिज नरेंद्र मोदी सरकार ने असम के लोगों से किये एक भी वादे पूरे नहीं किये। कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के गरीब और पिछड़े लोगों के हित में काम कर सकती है। श्रीमती गाँधी ने सारूखेत्री और जागीरोड में विधानसभा चुनाव रैली को संबोधित करते हुये भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखे प्रहार करते हुये कहा कि उसने प्रदेश के गरीब और पिछड़े लोगों के कल्याण का कोई काम नहीं किया है। ऐसे में राज्य की जनता के पास एकमात्र विकल्प कांग्रेस है और लोगों को उनकी पार्टी के पक्ष में जमकर मतदान करने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुये कहा कि श्री मोदी यह बतायें कि पिछले दो साल में उन्होंने असम की जनता के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा, “श्री मोदी और भाजपा नेताओं ने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बहुत बड़े-बड़े वादे किये। उन्हें सत्ता में आये दो साल हो चुके हैं। मैं मोदी जी से पूछना चाहती हूँ कि उन्होंने असम और यहाँ की जनता के लिए क्या किया है।” 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री मोदी द्वारा शुरू किये गये ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम और उनसे जुड़े नारों की गूँज पिछड़े पूर्वोत्तर के पिछड़े राज्यों तक नहीं पहुँच सकी। भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल चुके असम की समस्याओं से मोदी सरकार ने मुँह मोड़ लिया। वह बतायें कि इस प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाये हैं। श्रीमती गाँधी ने कहा कि राजग सरकार ने अमीर कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के लिए संसद में भूमि अधिग्रहण और वस्तु एवं सेवा कर जैसे विधेयक पेश किये। लेकिन, कांग्रेस ने देश की गरीब जनता के हितों का ध्यान रखते हुये हमेशा इन विधेयकों का विरोध करती रही। उन्होंने असम की जनता से तरुण गोगोई के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देने की अपील करते हुये कहा कि वह वादा तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में जमकर मतदान करें ताकि उनकी सरकार बनने पर वह राज्य और उसकी जनता के लिए और बेहतर काम कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं: