रॉंची, 16 अप्रैल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग ने रामनवमी पर्व के दौरान बोकारो और हजारीबाग के केरेडारी में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है इस सरकार में साम्प्रदायिक हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने आज यहां कहा कि बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह और हजारीबाग के केरेडारी में हुई साम्प्रदायिक हिंसा प्रायोजित है, जिसमें बोकारो के स्थानीय विधायक बिरंची नारायण की भी भूमिका संदेह से भरा है। इस प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से ही अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। साम्प्रदायिक हिंसा प्रायोजित तरीके से कराये जा रहे हैं। अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पूरे राज्य में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जान-माल का नुकसान तो हो रहा है, प्रशासन भी एकतरफा कारवाई करके मुस्लिम समुदाय पर ही मामले दर्ज करती है।
डाॅ. अहमद ने कहा राज्य की भाजपानीत सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है और राज्य की विधि व्यवस्था भी संभालने में सक्षम नहीं है। अभी हाल में बालूमाथ की घटना में राज्य सरकार ने जिस तरह अपना चेहरा दिखाया उसे लोग बहुत दिनों तक याद रखेंगे। राज्यपाल ऐसी सरकार को अविलम्ब बर्खास्त करें। विभाग ने पुलिस महानिदेशक से मांग किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय समेत सभी नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाय।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें