मुस्लिम बन रहे हैं कट्टरपंथ का सबसे बड़ा निशाना: मून - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

मुस्लिम बन रहे हैं कट्टरपंथ का सबसे बड़ा निशाना: मून

majority-of-extemism-victims-are-muslims-ban-ki-moon
संयुक्त राष्ट्र, 09 अप्रैल, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग कट्टरपंथ का निशाना बन रहे हैं और कट्टरपंथियों का मकसद हमें धर्म, क्षेत्र और नागरिकता के नाम पर आपस में बांट कर दहशत का साम्राज्य स्थापित करना है। श्री मून ने हिंसक कट्टरपंथ पर रोक लगाने से संबंधित एक सम्मेलन में कल कहा “हिंसक कट्टरपंथ किसी भी धर्म, क्षेत्र, नागरिकता अथवा समूह से जुड़ा हुआ नहीं है। 



इस्लामिक स्टेट और बोको हराम जैसे संगठनों का मकसद लोगों को विभिन्न आधार पर आपस में लड़ा कर दहशत का माहौल पैदा करना है लेकिन हम एकजुट होकर इस तरह के संगठनों की मंशा को विफल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक चरमपंथ से संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र और वैश्विक मानवाधिकार घोषणापत्र को सीधा खतरा है। कट्टरपंथी संगठन विश्व में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने, सतत विकास को बढावा देने, मानवाधिकार के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करने तथा मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की सामूहिक कोशिशों को विफल कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: