सचिन ने ओलंपिक के लिये थापा काे दी शुभकामनाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

सचिन ने ओलंपिक के लिये थापा काे दी शुभकामनाएं

we-are-with-you-sachin-tells-rio-bound-shiva-thapa
मुंबई, 09 अप्रैल, इस वर्ष अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के लिये अब तक क्वालिफाई करने वाले एकमात्र मुक्केबाज शिव थापा को मास्टर बलास्टर सचिन तेंलुदकर ने शुभकामनाएं दी है। ट्विटर चैट पर एक सवाल के जवाब में सचिन ने थापा को उनके दूसरे ओलंपिक के लिये शुभकामनाएं दी। सचिन ने कहा,“सबसे पहले,आपको रियो ओलंपिक के लिये बुहत बहुत शुभकामनाएं। आप कड़ी मेहनत कीजिये हम आप के साथ हैं। आप अपने आपको दबाव में मत रखिये हम आप का समर्थन कर रहे हैं। आफ सिर्फ मेहनत कीजिये,परिणाम स्वयं आपके पक्ष में होगा।” क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 22 वर्षीय थापा से कहा,“आपको सकारात्मक रहना होगा और खेल का आनंद उठाना होगा। खेल में दबाव होगा,लेेकिन अगर आप काेशिश करोगे अौर खुद को मौजूदा माहौल में ढालोगो तो आप दबाव को मात दे पाओगे। गुडलक।”

सचिन ट्विटर पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान मुक्केबाज थापा ने सचिन से पूछा“ओलंपिक में मैं दूसरी बार अपने देश की तरफ से खेलूंगा। जब आप विश्वकप में भारत के लिये खेलते थे तो आप दबाव से कैस निपटते थे।” विश्व के छठे नंबर के मुक्केबाज थापा ने गत वर्ष अगस्त में चीन के कियानान में एशियाई क्वालिफायर्स में बैंतमवेट स्पर्धा में रजत पदक जीतकर रियो ओलंपिक के लिये क्वालिफाई किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: