बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू की संदिग्ध अवस्था में मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू की संदिग्ध अवस्था में मौत

bsp-mp-narendra-kashyap-daughter-in-law-found-dead
गाजियाबाद ,06 अप्रैल, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी (29)की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री कश्यप की पुत्रवधू की आज सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हिमांशी का शव उनके आवास में मिला। उनकी कनपटी में गोली लगी हुयी थी। सांसद के परिजनों ने जहां इसे आत्महत्या बताया है वहीं मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जा रहा था। 


मृतका हिमांशी के पिता हीरा लाल कश्यप भी उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री रह चुके हैं। हिमांशी की शादी नरेंद्र कश्यप के बेटे सागर कश्यप से करीब तीन साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टा यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। दूसरी तरफ संवाददाताओं से बातचीत में श्री कश्यप ने अपने ऊपर लगाये जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुये कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और अगर किसी को उन पर संदेह है तो वह इसकी जांच कराने के लिये तैयार हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: