दक्षिणी कश्मीर में मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

दक्षिणी कश्मीर में मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गये

श्रीनगर 07 अप्रैल, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम)के दो आंतकवादी मारे गये । रक्षा प्रवक्ता एन. एन. जोशी ने यूनीवार्ता को यहां बताया कि शाेपियां जिले में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल की ओर से कल रात एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। कर्नल जाेशी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की ओर गोलीबारी किये जाने के बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी संगठन एचएम के दो आतंकवादी मारे गये। 

उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों के पास से राइफल और अन्य हथियार एवं गाेला बारुद बरामद किये गये हैं। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के दौरान कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई तीन विभिन्न मुठभेड़ो में कुल चार आतंकवादी मारे गये हैं। इससे पहले कुपवाडा के दर्दपोरा लोलाब और पुलवामा के गडूरा इलाके में कल हुई मुठभेड में एक एक आतंकवादी मारे गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: