केंद्र को एनआईए टीम के पाक दौरे को लेकर पाकिस्तान पर भरोसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

केंद्र को एनआईए टीम के पाक दौरे को लेकर पाकिस्तान पर भरोसा

center-still-trust-on-pakistan-for-nia-visit
नयी दिल्ली 08 अप्रैल, केंद्र सरकार ने पठानकोट हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पाकिस्तान जाने की अनुमति के संबंध पर उपजे संशय को दरकिनार करते हुए कहा है कि उसे पड़ोसी देश पर पूरा भरोसा है कि वह संयुक्त जांच दल(जेआईटी) के भारत आने से पहले आपसी आदान-प्रदान के मुद्दे पर बनी सहमति का सम्मान करेगा। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,“ एनआईए के पाकिस्तान जाने का मुद्दा ऐसा नहीं है कि इसके लिए पाकिस्तान पर दवाब बनाया गया है। यह हमारा पाकिस्तान पर किया गया कोई अहसान नहीं है न ही उनका हम पर किया गया अहसान। यह आदान-प्रदान का सिद्धांत है, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हुए थे कि वे दोनों अपने अपने जांच दल को एक दूसरे के देश में भेजेंगे। ” 

उन्होंने बताया कि सबसे पहले इसके बारे में पाकिस्तान ने आग्रह किया था। वे अपने जांच दल को भारत भेजना चाहते थे। पहले सहमति बनी थी कि उनका जांच दल कुछ शर्तों के साथ भारत आयेगा लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि इस हमले की छाप जब दोनों तरफ है तो फिर भारतीय जांच दल भी पाकिस्तान जाये और फिर आदान-प्रदान पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आज सुबह हुई मुलाकात के बाद केंद्र सरकार यह रूख सामने आया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: