चंदौली (उत्तरप्रदेश) की खबर (02 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

चंदौली (उत्तरप्रदेश) की खबर (02 अप्रैल)

मुगलसराय जीआरपी ने किया मानव तस्करी का खुलासा- 13 नाबालिकों को कराया मुक्त 

chandauli news
चंदौली। शनिवार को मुगलसराय जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार मानव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया है। जीआरपी पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार एडीजी रेलवे द्वारा चलायें जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय की टीम शनिवार की दोपहर को मुगलसराय जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा सर्कुलटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति तथा वस्तुओं की जांच कर रही थी। इस दौरान जीआरपी पुलिस ने जंक्शन के पुर्वी के आऊटर पर संदेह के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया जिनके साथ 13 नाबालिक बच्चे भी थे। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया की वे बच्चों को पकड़ कर प्लाईवुड तथा अन्य फैक्ट्री में काम करवाने के लिए भेज देते है जिसके लिए उन्हे अच्छा कमीशन मिलता है। मामले का खुलासा करते हुए मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया की चारो अभियुक्तों की पहचान विजय ऋषि, निवासी बिहार, अलीमुन, निवासी पश्चिम बंगाल, परवेज आलम, निवासी बिहार तथा मो0 अनवर,निवासी बिहार के रूप में हुआ है। बताया की पकड़े गए अभियुक्त बच्चों को पूर्णिया बिहार से जबरदस्ती काम कराने के बहाने हरियाणा, दिल्ली ले जा रहे थे। कहा अवियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0 स0 355-16 धारा 363 370, 24/26 किशोर न्नाय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ किया जा रहा है।

मुक्त कराये गए बच्चे:
मजदूर इस्लाम 14 वर्ष, मो0 नाजिर 13 वर्ष, मिथुन 14 वर्ष, अब्दुल अहद 10 वर्ष, सानु आलम 15 वर्ष, मिथलेश कुमार 12 वर्ष, रोहिल 16 वर्ष, बुत्तन कुमार 10 वर्ष, प्रेम कुमार 12 वर्ष, सचिन कुमार 13 वर्ष, अभिषेक कुमार 12 वर्ष, मंजूर आलम 15 वर्ष, वरुण कुमार 14 वर्ष।

मुगलसराय जीआरपी पुलिस ने अंतर्प्रान्तीय चोर गिरोह का किया पर्दाफांस  

chandauli news
चंदौली। मुगलसराय जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्प्रान्तीय चोर गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में चढ़ कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से नगद समेत लाखों रुपया मूल्य के समान बरामद किया है। आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार एडीजी रेलवे द्वारा चलायें जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय की टीम शुक्रवार को मुगलसराय जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा सर्कुलटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति तथा वस्तुओं की जांच कर रही थी। इस दौरान जीआरपी पुलिस ने जंक्शन के पुर्वी के आऊटर से संदेह के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से कब्जे से 22 मोबाइल फोन, तीन गले का हार, चूड़ी, कंगन, जंजीर, माँला, अंगूठी, चांदी ब्रेस्लेट, चाँदी का सिक्के,  21000 कुल नगद तथा 115 ग्राम नसिला पावडर आदि बरामद हुआ। बरामद सामानों की अनुमानत कीमत बरीब 7 लाख 60 हजार रुपया बताया जा रहा है। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ की। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया वे वर्तमान समय में दिल्ली,  मुम्बई, बिहार और जीआरपी इलाहाबाद, बक्सर, आरा, जौनपुर, साहगंज वाराणसी, मुगलसराय, चुनार, वाराणसी सिटी तक चोरी का अपराध करते है और कभी-कभी दिल्ली से बिहार तक चलकर चोरी व लूट और गिरहकटि का अपराध करते है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ जीआरपी ने बताया की अभियुक्तों की पहचान 1. बाबू उर्फ संजय, निवासी लंका, वाराणशी 2॰ रतन डोम, निवासी चेतगंज, थाना भेलूपुर 3. संतोष चैहान, निवासी लखमीपुर, थाना मुगलशराय, चन्दौली 4. राजेश कुमार, निवासी कालिमहाल, मुगलशराय के रूप में हुआ है। बताया की अभियुक्त स्टेशनों पर ट्रेनों में चड़कर यात्रियों का मोबाईल फोन व महिला का पर्स चुरा लेते है और आऊटर पर ट्रेन धीमी होते ही उतार जाते है। बताया अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

तालाब में उतराया मिला दस माह के बच्चे का शव 

chandauli news
चंदौली। शनिवार को जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तालाब में करीव दस माह के बच्चे की शव मिलने से सनसनी फेल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे का पहनावा देख ग्रामीण अंदेसा लगा रहे थे की बच्चा सायद किसी बड़े घर का है और हो सकता है यह हत्या का मामला हो।  जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामताबाद इलाके में स्थित एक पोखरे में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव उतराया हुआ देखा। यह देख सभि के होंश उड़ गए। बात जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआइना किया और बच्चे की शिनाक्त कराने की कौशिश की पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया। इस बाबत पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगी तथा मामले की जांच की जा रही है।

कांस्टेबल के दुर्व्यवहार पर छात्र नेता बैठे धरने पर

chandauli news
चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा छात्रसंघ के पूर्व व वर्तमान उपाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला शुक्रवार के रात की है जब पुलिस की दुर्व्यवहार से नाराज छात्र नेता धरने पर बैठ गए। यह देख पुलिस वालों के हाथ -पाव फूल गए। सूचना पर पहुंचे सी॰ओ॰ सदर के आवश्यक कार्यवाही के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मुगलसराय लाल बहादूर स्नातोकोत्तर महाविद्यालय के वर्तमान उपाध्यक्ष निखिल राज तथा पूर्व उपाध्यक्ष तौसिफ अहमद किसी काम से अलीनगर थाने पहुंचे। जहां उन्होने मौजूद कांस्टेबल से थाना प्रभारी से मिलने की  बात कही। छात्र नेताओं का आरोप है की थाना प्रभारी से मिलने की बात पर मौजूद कांस्टेबल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया तथा उन्हे थाना परिसर से बहार जाने के लिए कहा। पुलिस के दुर्व्यवहार से नाराज छात्र नेताओं ने थाना परिसर पर ही धरने पर बैठ गए। वहीं सूचना पर सपा के जिला महासचीव नफीस अहमद गुड्डू समेत सैकड़ों छात्र थाने पहुँचकर कांस्टेबल के निलंबन की मांग करने लगे। अलीनगर थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी छात्र शांत नहीं हुए और अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला बिगड़ता देख अलीनगर थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी सी॰ओ॰ सदर प्रमोद यादव को दिया। सूचना पर पहुंचे सी॰ओ॰ ने मामले की छानबीन की तथा आश्वासन दिया की दोषी पाये जाने पर कांस्टेबल के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिसके बाद मामला शांत हो पाया।

कोई टिप्पणी नहीं: