सहरसा (बिहार) की खबर (02 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

सहरसा (बिहार) की खबर (02 अप्रैल)

जिला स्थापना दिवस समारोह पर डीएम ने हैप्पी बर्थडे सहरसा कह किया स्वागत  
  • जिले के 63 वां स्थापना दिवस समारोह के मौके पर शुक्रवार को अहले सुबह से ही कार्यक्रमों की धूम मची रही। जबकि स्थानीय कला भवन संध्या में सांस्कृतिक का भी आयोजन किया गया।  

saharsa news
सबसे पहले सुबह में समाहरणालय परिसर से जिला स्कूल, जिला गल्र्स स्कूल, जिला गल्र्स स्कूल पूरब बाजार, रूपवती कन्या उच्च विद्यालय, अनुग्रह नारायण सिंह उच्च विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय, जिला एनसीसी बटालियन के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ सहरसा, स्वस्थ सहरसा का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाल नगर भ्रमण किया गया। साइकिल रैली को डीएम बिनोद सिंह गुंजियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद समाहरणालय परिसर में जिले का झंडा फहरा कर 63 दीपांे का प्रज्वलन किया गया और गुब्बारा उड़ा कर शांति का संदेश दिया।  मौके पर डीएम श्री गुंजियाल ने मौजूद लोगों को जिले के विकास में योगदान करने, जिले को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने, नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि एक अप्रैल से बिहार में नई नयी उत्पाद नीति लागू हो गयी है कि जानकारी दिया।  जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से लक्ष्मीनाथ गोसाईं कला भवन में बीपीएल परिवारों द्वारा स्वयं शौचालय निर्माण करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर व शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नये 30 नये लाभुकों के बीच 12 हजार की राशि का चेक भी वितरण किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिन लोगों ने स्वयं शौचालय का निर्माण किया है वे लोग बधाई के पात्र हैं। इनसे अन्य लोग प्रेरणा लेकर शौचालय का निर्माण करायेंगे और स्वस्थ रहेंगे। समारोह में स्वयं शौचालय बनाने वाले लाभूकों में मो. मुुर्तुजा खान, भोला बढ़ई, शंभू राम, अशोक भगत, टुनटुन ठाकुर, छोटेलाल ठाकुर, देवनारायण यादव, नारायण यादव, मो. यूनूस, सुशीला ठाकुर आदि मौजूद थे। चेक पाने वालों लाभूकों में सरयुग यादव, बिंदुला देवी, जयनारायण साह, शिवनारायण साह, मलय कुमार सिंह, सिंधु देवी, रामेश्वर झा, अरूण यादव, सदानंद यादव, जवाहर साह, रमेश कुमार सिंह आदि शामिल थे। कला भवन में बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर जिला स्थापना दिवस को चार-चांद लगाया। समारोह में डीडीसी दारोगा प्रसाद यादव, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, डीपीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीआरओ बिन्दुसार मंडल, जीविका डीपीओ, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, विभाष कुमार, निर्मल कुमार, अंजनी कुमार, रोशन सिंह, सनोज कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मिलन ने किया। 

सहरसा एसपी कार्यालय पर हुआ हमला

saharsa news
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद् क्षेत्र के उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन दाखिल किया जा रहा हैं। इसी को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में सत्तर कटैया जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 06 से अब्दुल रहमान अपनी पत्नी शाहजहान खातुन का नामांकन कराने पहुँचे। नामांकन दाखिल कराने के बाद दोहरे हत्या कांड के आरोपी अब्दुल रहमान ज्योही बाहर निकले। उसी दौरान सादे लिवास में सुपौल जिले के किषनपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया। नामांकन के लिए प्रत्याषी के साथ आये समर्थकों ने यह समझा कि अब्दुल रहमान को सहरसा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसको लेकर समर्थकों ने सहरसा एसपी कार्यालय पर ईट व पत्थरों से हमला कर दिया। हमला करने के क्रम में आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गये। अचानक हुए इस हमले से एसपी कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हमले के वक्त एसपी अष्वनी कुमार कार्यालय में मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने मोर्चा संभालते हुए खदेर कर कई हमलावारों को पकड़ लिया। हालाकि ज्यादात्तर हमला करने वाले भाग खड़े हुए। फिर भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना को गम्भीरता को देखते हुए भारी मात्रा पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया था 

कोई टिप्पणी नहीं: