चंदौली (उत्तरप्रदेश) की खबर (04 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

चंदौली (उत्तरप्रदेश) की खबर (04 अप्रैल)

मजार के दीवार में जा टकराई अनियंत्रित कार- एक महिला समेत दो की मौत 

chandauli news
चंदौली। सोमवार की शाम जनपद के सैयदराजा क्षेत्र में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर काले शहीद मजार में जा घुसी जिससे घटना स्थल पर ही एक महिला तथा एक पुरुष की मौत हो गयी वहीं अन्य एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम राजेश दूबे अपनी पत्नी स्वेता तथा दो बच्चो के साथ कार से बिहार की ओर जा रहा था। सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सवैया गाव समीप पहुँचते ही किन्ही कारणों से कार अनियंत्रित हो गया और काले शहीद मजार के दीवार पर जा टकराई जिससे वहाँ पहले से विश्राम के लिए रुके एक महिला श्रद्धालू तथा राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी और राजेश की पत्नी स्वेता गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की सहाता से घायल स्वेता को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिहये जिला अस्पताल भेज दिया है।

सर्राफा व्यापारियों का प्रदर्शन जारी-  भाजपा के प्रदेश प्रभारी को दिखाया काला झण्डा 

chandauli news
चंदौली। सर्राफा व्यापारियो का एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मिनी महानगर मुगलसराय का है जहां सर्राफा व्यापारियो ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी को काला झण्डा दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दे की भाजपा के प्रदेश प्रभारी आज एक किसान जन चैपाल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जनपद के सैयादराजा क्षेत्र अंतर्गत बगही गाव जा रहे थे। इससे पहले रविवार की रात को सर्राफा व्यवसाइयों ने गहनों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में मुगलसराय में विशाल मशाल जुलूस निकाला व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्राफा व्यवसाई पिछले एक माह से अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर परमार कटरा के समीप जीटी रोड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी सराफा व्यवसासियों के समर्थन में आ गया और चार अप्रैल को प्रदेश बंद का आह्वान किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के आगमन के सूचना पर एक तरफ जहां मुगलसराय के एक चौराहे  पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया वहीं दूसरे चौराहे पर सर्राफा व्यवसाई समिति के बैनर तले व्यपारियो ने काले झंडे दिखा कर केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।

कांग्रेसजनों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला 

chandauli news
चंदौली। सोमवार को मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस शासित प्रदेश में असंवैधानिक कार्यवाही करने के विरोध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इससे पहले कांग्रेसजनों ने अपने पार्टी कार्यालय से एक विशाल जुलूस निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण किया व पीएम विरोधी नारे लगाए। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने मुगलसराय स्थित शास्त्री पार्क में एक सभा किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस न्शहर आढ्य क श रामजी गुप्ता ने कहा की पीएम मोदी सत्ता के लालच में कुछ भी करने को तैयार है। कहा सत्ता के लिए जनता से झूठे वादे करना, महंगाई से ध्यान हटा ने के लिए झाड़ू लगा कर जनता का ध्यान हटाना व गुंटाह करना फिर झाड़ू लगाना भूल जाना। कहा की आखिर पीएम मोदी की यह नौटंकी कब बंध होगी।  रामजी गुप्ता ने आगे कहा की महंगाई बेलगाम होती जा रही है। देश की जनता की बुरे दिन दिखाने वाले पीएम मोदी ने सायद यह भाँप लिया ही की उनके राजनैतिक कैरियर का यह आखिरी पड़ाव है। यही वजह है की पीएम मोदी देश की विकाश के बारे में न सोच कर अपने विदेश सैर सपाटे में मशगूल रहते है। सभा के दौरान सैकड़ों की संखा में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

मिशन 2017 सफल रहा तो किसानों की समस्याए होंगी दूर- ओमप्रकाश माथुर

chandauli news
चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर सोमवार को जनपद चंदौली पहुंचे जहां उन्होने जनपद के सैयदराजा क्षेत्र मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक किसान जन चैपाल को संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में चंदौली के भाजपा सांसद डॉ॰ महेन्द्रनाथ पांडे तथा सकलडीहा विधायक सुशील सिंह भी मौजूद रहे। किसान जन चैपाल को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश माथुर ने कहा की प्रदेश में अन्नदाता किसान बदहाल है जिसका मुख्या कारण किसानों की मेहनत का उचित मूल्य न मिलना। कहा धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद चंदौली के किसान विभिन्न समस्याओं से जुंझ रहा है। नहर के होते हुए किसानों को पानी नहीं मिल पा रही है। कहा की अगर मिशन 2017 सफल रहा तो किसानों की सारी समस्याएँ दूर हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए ओमप्रकाश माथुर ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी किसानों की हिट के लिए कार्यरत है। बताया यूपी में कुछ राजनैतिक कारणों से इन योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं पा रहा है। बताया की किसान बीमा योजना में किसानों को हर हाल में मुआवजा मिलेगा। इस दौरान सांसद डॉ॰ महेन्द्रनाथ पांडे सहित अन्य नताओं ने भी जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के क्षेत्री अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव- हत्या की आशंका 

chandauli news
चंदौली। सोमवार की रात बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे एक विवाहिता की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र के लोगों द्वारा विवाहिता की हत्या किए जाने का चर्चा ज़ोरों पर है।  जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीव नौ बजे बलुआ थाना अन्तर्गत टाण्डा कला मे गंगा किनारे टहलने निकले कुछ लोगों ने एक लडकी की शव देखि। यह देख सभि के होंस उड़ गए। जल्द ही यह बात क्षेत्र में फेल गयी और मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी हासिल कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी गयी। इस बाबत पुलिस ने बताया की शव की शिनाक्त कटसिला निवासिनी 20 वर्षीया भगवानी देवी के रूप में हुआ है। बताया की शव तीन से चार दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने बताया की मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगी तथा मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: