विदेशी शराब के साथ मुगलसराय जीआरपी ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
चंदौली। मुगलसराय जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवकों के पास से विदेशी शराब बरामद हुआ है। जीआरपी पुलिस अभियुक्तों पर 60 एक्साइज एक्ट की तहत कार्यवाही कर रही है। दरअसल एडीजी रेलवे द्वारा चलाये जा टहे विशेष अभियान के तहत मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय की टीम शुक्रवार की सुबह मुगलसराय जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा सर्कुलटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति तथा वस्तुओं की जांच कर रही थी। इस दौरान जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म नं 2 पर दो संदिघ युवकों को देखा। संदेह होने पर जब जीआरपी के जवानों ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से कुल 37 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ, जिसके बाद जीआरपी पुलिस दोनों अभियुक्तों को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की बिहार में शराब बंद होने पर वे गोया से सराब खरीद कर बिहार ले जाकर महँगे दामो में बेचते है। मामले का खुलासा करते हुए मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया की दोनों अभियुक्तों की पहचान रहसास्, पुत्र अमीर हसन, थाना जमानिया, जिला गाजीपुर तथा श्याम नंदन सिन्हा, पुत्र गोपाल प्रसाद सिन्हा, निवासी गिरीडीह, झारखण्ड के रूप में हुआ है। बताया की अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।
प्लेटफार्म के पास जंगलों में लगी भीषण आग- एक घंटे आवागमन ठप
चंदौली। शुक्रवार को जनपद के सैयदराजा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास जंगलों में अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटो मसक्कत के बाद आग पर काबू पाई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालाकी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार जनपद के सैयदराजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 के समीप जंगलों में मौजूद लोगों ने अचानक धूआं उठता देखा। जिज्ञासा वस जब लोगों ने जंगलों की करीव जा कर देखा तो वहाँ आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच स्टेशन प्रवंधक ने आग लाग्ने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। इस दौरान कई ट्रेनों को रोक दिया गया क्यों की फायर ब्रिगेड को पटरी से होकर गूजरनी थी। करीव एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाई। जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया।
जंगली सूअरों की आतंक से दहशत में लोग
चंदौली। जनपद के चहनियाँ क्षेत्र में एक बार फिर जंगली सूअरों से क्षेत्र वासी भय भीत है। दिनप्रतिदिन बढ़ती जंगली सूअरों के हमलों ने लोगों को घर के अंदर रहने को विवश कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्र में जंगली सूअरों ने कुछ लोगों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चहनियाँ क्षेत्र अंतर्गत हिनौता गाव में कुछ लोग सौच के लिए निकले हुए थे। इस दौरान कुछ जंगली सूअरों ने सभी पर अचानक हमला बोल दिया। शोर सुन आस-पास के लोग जब तक मौके पर पहुँचते तब तक सूअरों ने तीन लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया था। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आपको बता दे की दो दिन पूर्व भी सूअरों के हमलों में चार लोग घायल हो गए थे, और यह आज की बात नहीं, इस क्षेत्र में लगातार जंगली सूअरों द्वारा हमले के मामला सामने आता रहा है। लोगों का कहना है की वन विभाग के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गयी है पर अभीतक विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम उठाया नहीं गया जो आगे चलके गाव के लोगों के लिए काफी मुसकीले खड़ी कर सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें