काेहिनूर वापस लाने के बारे में केंद्र पक्ष रखे: उच्चतम न्यायालय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

काेहिनूर वापस लाने के बारे में केंद्र पक्ष रखे: उच्चतम न्यायालय

center-clear-his-stand-on-return-of-kohinoor-sc
नयी दिल्ली 08 अप्रैल, उच्चतम न्यायालय ने आज केंद्र सरकार से यह जानना चाहा कि कोहिनूर को वापस लाने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं। मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ऑल इंडिया ह्यूमैन राइट्स एंड सोशल जस्टिस फ्रंट की याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से पूछा कि वह कोहिनूर को वापस भारत लाने को लेकर क्या सोच रही है। याचिका में कहा गया है कि ब्रिटिश सरकार उसे बेच रही है। न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार को बुलाकर आदेश दिया कि वह एक हफ्ते में बताएं कि सरकार इस बारे में क्या कदम उठा रही है। न्यायमूर्ति ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत, पाकिस्तान और बंगलादेश ने 105 कैरेट के इस हीरे पर दावा किया है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: