चीन का पाकिस्तान के साथ दो अरब डालर का करार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

चीन का पाकिस्तान के साथ दो अरब डालर का करार

china-s-two-billion-dollar-agreement-with-pakistan
बीजिंग, 08 अप्रैल, चीन के पश्चिमी प्रांत शिंजियांग के शीर्ष अधिकारी ने इस सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा के दौरान उसके साथ दो अरब डॉलर मूल्य के सौदे पर हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान ने अपने कमजोर बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल एक चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा स्थापित करने के लिए चीन के साथ 46 अरब डॉलर की ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सहमति दी थी। इसके बदले में चीन को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह में मुक्त व्यापार क्षेत्र मिल जाएगा और उसकी अरब सागर तक पहुंच हो जाएगी। नयी पाकिस्तानी सड़कों को चीनी माल को शिंजियांग से दक्षिण एशिया और यूरोप भेजने के लिए खोल दिया जाएगा। 

आधिकारिक समाचारपत्र ‘शिंजियांग डेली’ ने आज बताया कि पाकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा के दौरान शिंजियांग की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख झांग चुंशियान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिले। उन्हाेंने इस्लामाबाद, कराची और ग्वादर का दौरा भी किया। श्री झांग ने कहा “चीन और पाकिस्तान के बीच गहरी दोस्ती है, वे अच्छे पड़ोसी, भाई और साझीदार हैं। इस यात्रा के दौरान मैंने इस मित्रता को गहराई से महसूस किया।”

कोई टिप्पणी नहीं: