पुलवामा और शोपियां में बंद, जनजीवन प्रभावित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

पुलवामा और शोपियां में बंद, जनजीवन प्रभावित

pulwama-and-shopian-close-affected-life
श्रीनगर, 08 अप्रैल, दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन तीन आतंकवादियों के मारे जाने के विरोध में पुलवामा और शोपियां जिले में आज दूसरे दिन भी बंद और विरोध- प्रदर्शन जारी रहा जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच पिछले तीन दिन में दो स्थानों पर हुयी मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी ढेर हो गये थे। स्थानीय लोग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलवामा एवं शोपियां में बंद का आह्वान भी कर रखा है, वहीं कुलगाम और अनंतनाग में स्थिति सामान्य है। दाेनों प्रभावित जिलों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रही और सड़कों से यातायात नदारद रहा हालांकि किसी भी अलगाववादी संगठन ने हड़ताल का आह्वान नहीं किया है। पम्पोर, अवंतिपुरा और अन्य इलाकों में वाहनों पर पथराव की आशंका के कारण पुलवामा जिले से गुजरने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए रोड आेपनिंग पार्टी (आरओपी) के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 

बंद के कारण सरकारी कार्यालयों और बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ। दोनों जिलों के शिक्षण संस्थानों में वीराना छाया रहा। दोनों जिलों में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि पांच अप्रैल को पुलवामर के गदूरा में सुरक्षा बल और हिजबुल मुजाहिदीन के बीच हुयी मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया जबिक गुरुवार तड़के शोपियां में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच हुयी मुठभेड में दो आतंकवादी ढेर हो गये। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस के वाहन में आग लगा दी और जमकर नारेबाजी की।

कोई टिप्पणी नहीं: