दीदी चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अप्रैल 2016

दीदी चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है : मोदी

didi-misusing-system-modi
कोलकाता 17 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है और उन्होंने लोगों से इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आहवान किया। श्री मोदी ने यहां शाहिद मीनार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,“दीदी (ममता) विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। सुश्री बनर्जी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग द्वारा दिये गये कारण बताओ नोटिस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीदवार की जगह सरकार(मुख्य सचिव) जवाब दे रहे है। 

उन्होंने कहा कि आयोग ने भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सुश्री बनर्जी को नोटिस दिया है न न कि सरकार को। नोटिस का जवाब तृणमूल कांग्रेस या उम्मीदवार या दीदी की तरफ से एक वकील को देना चाहिए लेकिन मुख्य सचिव जवाब दे रहे है। सत्तारूढ पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव में असल में अपनी हार मानी ली है और सत्तारूढ पार्टी अब अपनी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों से लडने के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बना रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: