नयी दिल्ली, 27 अप्रैल, भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने चीन के शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप के महिला रिकर्व स्पर्धा में बुधवार को विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली। 21 वर्षीय तीरंदाज ने 686/720 का स्कोर किया और दक्षिण कोरिया की तीरंदाज की बो बाई के इसी स्कोर के साथ उनके गत वर्ष बनाये गये रिकार्ड की बराबरी कर ली। हाल ही में पद्मश्री से नवाज़ीं गई दीपिका इससे पहले तीरंदाजी विश्वकप वर्ष 2011, 2012 और 2013 में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत पदक जीत चुकीं हैं। उन्होंने वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व और टीम रिकर्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक और 2010 एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। विश्व की पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका गत वर्ष कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन से रियो के लिये व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में क्वालीफाई कर चुकीं है और वह अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश की पदक दावेदारों में हैं।
बुधवार, 27 अप्रैल 2016
दीपिका ने विश्वकप में की विश्व रिकार्ड की बराबरी
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें