ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए यात्रियों के लिये विशेष गाडि़यों की व्यवस्था
ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिये विशेष व्यवस्था की गई है। पब्लिक रिलेशन आॅफिसर, इस्टर्न रेलवे, आसनसोल द्वारा ई-मेल से प्राप्त समाचार के अनुसार हावड़ा एवं रक्सॉल के बीच एक विशेष साप्ताहिक गाड़ी (सं.03043ध्03044) चलाई जायगी. 03043 हावड़ा-रक्सॉल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल 2016 से 10 जून .2016 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15.00 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन 10.00 बजे रक्सॉल पहुंचेगी। आसनसोल में इस गाड़ी का प्रस्थान समय 18.40 बजे होगा। 03044 रक्सॉल-आसनसोल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल 2016 से 11 जून .2016 तक प्रत्येक शनिवार को 12.00 (दोपहर) बजे रक्सॉल से खुलेगी और उसी दिन 23.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी तथा इसकी यात्रा यहीं समाप्त हो जाएगी। यह गाड़ी मार्ग में वर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा व सीतामढ़ी स्टेशनों पर रूकेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टीयर, वातानुकूलित 3 टीयर, शयनयान श्रेणी, एवं साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।
सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में ट्राफिक ब्लॉक के कारण दिनांक 10.04.2016 को ट्रेनों का रद्दकरण
आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में घोरपारन स्टेशन िस्थत अप मेन लाइन पर पॉइंट नं. 52 बी के थीक वेब स्वीच को बदलने के लिए 10.04.2016 (रविवार) को 08.05 बजे से 11.05 बजे तक 03 घंटे के लिए ट्राफिक ब्लॉक की आवश्यकता होगी। परिणाम स्वरूप, 63565ध्63566 अप जसीडीह-झाझा मेमू पैसेन्जर उक्त दिन को बन्द रहेगी।
यज्ञ मैदान में विशाल भगवती जागरण आज, हजारों की संख्या में आस्थावानों की मौजूद होगी भीड़
जय माता दी सेवा समिति, दुमका के तत्वावधान में आज दिन शनिवार (9 अप्रैल) को यज्ञ मैदान, दुमका में विशाल भगवती जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। देश के नामी-गिरामी कलाकारो द्वारा इस अवसर पर अपनी आवाज से मईया के भक्तों के बीच समां बाँधेगें। मीडिया प्रभारी जय माता दी सेवा समिति, दुमका कैलाश केशरी के अनुसार ख्यातिप्राप्त महिला कलाकार सुरभि सिंह, सुदेश व संधिर पूरी रात नृत्य, संगीत व भक्ति गीतों से दुमका की धरती को पवित्र करेगंे। विदित हो जय माता दी सेवा समिति, दुमका के तत्वावधान में यज्ञ मैदान दुमका मेें विशाल भगवती जागरण का यह 20 वाँ वर्ष है। मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष खास व्यवस्था की गई है। विश्व प्रसिद्ध कलाकारों की बेहद ही रमणीय प्रस्तुति झाँकी में देखने को मिलेगी। पिछले अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी फूल-मालाओं से नगर क्षेत्र को सुसज्जित किया जाएगा। चंदन नगर कोलकाता से विद्युत साज-सामानों के साथ दुमका पहुँचे लोगों द्वारा शहर के मुख्य चैक-चैराहों पर विद्युतीय द्वार व अन्य आकर्षक चीजें लगाई जाएगीं। टीन बाजार स्थित धर्मस्थान मंदिर की विशेष सजावट की जाएगी। विदित हो धर्मस्थान मंदिर से ही माता की ज्योत यज्ञ मैदान स्थित जागरण स्थल तक ले जाया जाता है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में हिन्दू धर्मावलम्बियों की भीड़ मौजूद रहती है। समिति की ओर से माता काली की भव्य श्रृँगारी की जाती है।
तय समय सीमा के अन्दर आवंटित कार्यों को संपन्न करवाया जाय-डीसी राहुल कुमार सिन्हा
15 अगस्त 2016 से पूर्व इंडोर स्टेडियम, दुमका का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य हरहाल में पूर्ण हो। स्टेडियम परिसर के चारों ओर साफ-सफाई व बागवानी का कार्य भी शीघ्र संपादित किया जाए। अपने कार्यालय कक्ष में जिलास्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक में डीसी दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने उपरोक्त बातें कही। समाज कल्याण, कल्याण, पर्यटन, राजस्व, भवन प्रमण्डल, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित तकनीकी विभागों की इस बैठक में समीक्षा की गई। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने कार्यपालक अभियंता, एन0आर0ई0पी0, दुमका को निदेश दिया कि आंगनबाड़ी सेविका को निर्मित भवन का चाबी दे दें तथा इनभेनटरी लिस्ट बनकार सेविका व समाज कल्याण पदाधिकारी समर्पित कर दें। कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि जाहेर थान घेराबंदी कार्य को पूर्ण करने हेतु राशि के लिए पत्राचार की जाय। साथ ही वर्ष 2011-12 की योजना क तहत चार छात्रावासों का जीर्णोद्धार कार्य इसी माह में पूर्ण करें। विद्यालयों के काॅमन फेसलिटी सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर राशि के लिए विभाग से पत्राचार कर जिले के 40 आवासीय विद्यालय में मूलभुत आवश्यकता से संबंधित निरीक्षण कर प्रतिवेदन कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, दुमका व एनआरईपी, दुमका को उनके आवंटित प्रखण्डों को समर्पित करें। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य लंबे समय से लंबित चला आ रहा है। जिला कल्याण पदाधिकारी विभाग से राशि प्राप्त कर यथाशीघ्र घेराबंदी का कार्य पूर्ण करें। कियोस्क निर्माण कार्य मुख्य सड़क के पास ही कराने का निदेश डीसी श्री सिन्हा ने दिया। पर्यटन विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने निदेश दिया कि जुलाई 2016 तक मसानजोर में टुरिस्ट काॅम्पलेक्स निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाय। शिकारीपाड़ा टुरिस्ट काॅम्पलेक्स के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जाय। मसानजोर में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवन को इसी माह में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। डीसी श्री सिन्हा ने निदेश दिया कि शिकारीपाड़ा व जामा प्रखण्ड में निर्माणाधीन अंचलाधिकारी आवास सह कार्यालय का निर्माण कार्य जून 2016 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाय। विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने निदेश दिया कि काठीकुण्ड प्रखण्ड के नारगंज पुराना विद्यालय भवन में पुलिस कैम्प लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक, दुमका ने वहाँ एक विद्युत ट्रांसफरर्मर लगाने का अनुरोध किया है, तत्काल वहाँ एक विद्युत ट्रांसफर्रमर लगाया जाय। ग्रामीण जलापूर्ति योजना में शीघ्र ही निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की सलाह भी विभागीय पदाधिकारी को दी गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने निदेश दिया कि चोरकट्टा व हारोरायडीह में जलापूर्ति योजना बंद है, जिसे शीघ्र चालू करवाई जाय। हथियपाथर में भी जलापूर्ति योजना बाधित है, उसे भी शीघ्र ठीक करायें। डीसी ने सभी जलापूर्ति योजना का सर्वे कराकर मरम्मति सुनिश्चित करने का निदेश दिया। सोलर सिस्टम जलापूर्ति का कार्य पूर्ण करने हेतु विभाग से राशि उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध करने का निदेश संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू व सभी तकनीकी विभागों आलाधिकारी/पदाधिकारीगण मौजूद थे।
अवैध रुप से पत्थर खनन व क्रशरों का संचालन न हो, इस पर पैनी निगाह रखी जाए-डीसी
खनन पट्टों व पत्थर क्रशरों का अवैध संचालन किसी भी सूरत में न हो, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक अपनी पैनी नजर बनाये रखें। डीसी दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उपरोक्त बातें कही। प्रदुषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी, दुमका को शीघ्रातिशीघ्र सभी कन्सन्र्ट टू आॅपरेट प्राप्ति हेतु आवेदन के निष्पादन का भी निदेश दिया। शिकारीपाड़ा प्रखण्ड में मुख्य सड़क के किनारे चल रहे क्रसर उधोग चलाने वालों को धूलकण रोकने हेतु गार्डवाल अथवा डस्ट गिराकर प्लांटेशन करने का निदेश भी डीसी दुमका ने दिया। जिला खनन पदाधिकारी, दुमका से दुमका जिलान्तर्गत आवंटित कोयला ब्लाॅक के पूर्वेक्षण अनुज्ञप्ति आवेदनों के अद्यतन स्थिति के बारे में भी डीसी ने जानकारी प्राप्त की। बैठक में खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिलास्तर से आवश्यक सभी मानचित्र व आँकड़ों के साथ प्राप्त आवेदनों को विभागीय स्तर पर भेज दिया गया है। डीसी ने अवैध खनन व परिवहन की जाँच तथा जुर्माने की वसूली निरन्तर करने का निदेश दिया। जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका ने डीसी श्री सिन्हा को अलग-अलग जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अवैध परिवहन से माह में क्रमशः 11,00,000 लाख व 17,00,000 लाख रूपये की वसूली की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी जिशान कमर, जिला वन पदाधिकारी अभिषेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक-2 अशोक कुमार, जिला खनन पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी दीपू कुमार व संबंधित विभाग के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें