केरल चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

केरल चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी

नयी दिल्ली 04 अप्रैल, कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 83 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री उम्मेन चांडी एवं मंत्री के. बाबू, के.सी.जोसेफ एवं अदूर प्रकाश के नाम शामिल हैं। 

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इस सूची को स्वीकृति दी तथा ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव मधुसुदन मिस्त्री की ओर से इसे जारी किया। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन के पूत्र के. मुरलीधरन एवं उनकी पूत्री पद्मजा वेणुगोपाल का नाम भी शामिल है। श्री चांडी को पुतुपल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह वर्ष 1970 से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 




श्री मुरलीधरन अपनी वर्तमान सीट से ही चुनाव लड़ेंगे जबकि उनकी बहन सुश्री वेणुगोपालन को त्रिसूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस सूची में 39 में से 33 मौजूदा विधायकों को जगह मिली है। केरल के 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 मई को मतदान होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: