पणजी, 07 अप्रैल, गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनका राज्य पूरी तरह सुरक्षित है अौर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। श्री पारुलेकर ने कल रात यहां संवाददाताओं से कहा, “गोवा, जो पूरी दुनिया में मशहूर है, हमेशा एक सुरक्षित स्थान रहा है। पर्यटक यहां आते रहे हैं। लिहाजा मुझे ऐसा नहीं लगता कि घबराने की कोई जरूरत है।” उन्होंने कहा, “पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हमारे पास गोवा पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन और होम गार्ड हैं। वे मंदिर हो या चर्च, सभी जगह तैनात हैं। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।” पुलिस महानिरीक्षक सुनील गर्ग ने कहा, “एक कार के बारे में जानकारी मिली थी, जो महाराष्ट्र और गोवा समेत देश के किसी भी इलाके में हो सकती है।
किन अब तक ऐसी कोई कार नहीं मिली लिहाजा घबराने की कोई जरूरत नहीं है। गोवा पूरी तरह सुरक्षित है।” गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के विस्फोटकों से लदी एक कार के साथ दिल्ली, मुंबई और गोवा को निशाना बनाने के संबंध में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकाेष्ठ की ओर से मिली जानकारी के आधार पर पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें