शीघ्र लागू होगा जीएसटी : प्रधानमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अप्रैल 2016

शीघ्र लागू होगा जीएसटी : प्रधानमंत्री

gst-will-be-implemented-soon-modi
रियाद 03 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व तिथि से कर वसूलने को बीते जमाने की बात करार देते हुये सऊदी अरब और भारत के कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार का महत्वाकांक्षी अप्रत्यक्ष कर सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शीघ्र लागू होगा। श्री मोदी ने आज यहां सऊदी अरब चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, “चिंता न/न करें.... जीएसटी शीघ्र लागू होगा। यह जल्द मूर्त रूप लेगा।” तीन देश की यात्रा पर गये श्री मोदी शनिवार को सऊदी अरब पहुँचे। उन्होंने भारतीय कर अधिकारियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों केयर्न एवं वोडाफोन के बीच चल रहे कर विवाद का उल्लेख करते हुये कहा कि पूर्व तिथि से कर की वसूली अब बीते जमाने की बात हो गयी है। उनकी सरकार देश में दीर्घकालिक कर का दौर शुरू करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे बीच केवल आयात-निर्यात का रिश्ता नहीं होना चाहिए। हमें इससे ऊपर उठना होगा। संयुक्त निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका हम विस्तार करना चाहते हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम, नवीकरणीय ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। 

भारत और सऊदी अरब को साइबर वर्ल्ड के लिए एक वैश्विक प्रबंधन क्षेत्र बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “भारत और सऊदी अरब पुराने दोस्त हैं। लेकिन, स्वर्णिम भविष्य के लिए हमें कुछ मजबूत फैसले लेने होंगे।” उल्लेखनीय है कि अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में अबतक के सबसे बड़े सुधार के लिए लाया गया जीएसटी विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है। लेकिन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पास बहुमत में नहीं होने के कारण यह विधेयक राज्यसभा में अटका हुआ है। सरकार को उम्मीद है कि राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में उसे पर्याप्त सीटें मिलेंगी, जिससे जीएसटी को पारित कराना आसान हो जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: