भारत और सऊदी अरब के बीच हुये पांच समझौते - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अप्रैल 2016

भारत और सऊदी अरब के बीच हुये पांच समझौते

india-saudi-ink-5-mous
रियाद, 03 अप्रैल, भारत और सऊदी अरब के बीच आज मनी लांड्रिंग, अातंकवाद को धन मुहैया कराने और इससे संबंधित अपराध समेत पांच अहम समझौते किये गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के शाह किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने पांच महत्वपूर्ण समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। श्री मोदी दो दिन की सऊदी अरब यात्रा पर हैं। 

दोनों देशों के बीच हुये इन समझौतों में मनी लाउंड्रिंग के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाते हुए खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान, आतंकवाद को धन मुहैया कराने और उससे संबंधित अपराध, भारत और सऊदी अरब के बीच मजदूरों को लेकर आपसी सहयोग, निवेश संवर्धन में सहयोग और हथकरघा के क्षेत्र में आपसी समन्वय शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: