हिलेरी राष्ट्रपति बनने योग्य नहीं हैं : सैंडर्स - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

हिलेरी राष्ट्रपति बनने योग्य नहीं हैं : सैंडर्स

hillary-doesn't-deserve-to-be-president-sanders
न्यूयार्क ,08 अप्रैल, अमेरिका में विस्कॉन्सिन प्राइमरी चुनावों में अपनी जीत से उत्साहित डेमोक्रेट बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ हमला बोलते हुये कहा कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। सैंडर्स ने फिलाडेल्फिया में चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुये कहा,“ ऐसा लगता है कि श्रीमती क्लिंटन थोड़ा घबड़ा गयीं हैं। वह कहती रहीं कि मैं राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि वह इस पद के योग्य हैं । यदि आप वॉल स्ट्रीट से 1.5 करोड़ डॉलर लेती हैं तो मुझे नहीं लगता कि आप योग्य हैं।” 

दूसरी तरफ विस्कॉन्सिन प्राइमरी में मात खाने वाली श्रीमती क्लिंटन ने कहा कि उन्हें वरमोंट के सीनेटर सैंडर्स के डेमोक्रेट होने पर ही संदेह है। इसी बीच एक नए सर्वेक्षण में कहा गया है कि सैंडर्स को राष्ट्रीय स्तर पर हिलेरी पर थोड़ी बढ़त जरूर हासिल हुई है लेकिन डेलीगेट संख्या के मामले में अब भी हिलेरी सैंडर्स से आगे हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं: