वाशिंगटन. 06 अप्रैल, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दुनिया के लिए खतरा बने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को तबाह करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। श्री आेबामा ने कल व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा,“आईएसआईएस का खात्मा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी। हम इस संगठन के आतंकवादियों,उनके वित्तीय नेटवर्कों और उनके ठिकानों को निशाना बनाते रहेगे।” उन्होंने कहा,“हम इस संगठन को पराजित करेंगे। जैसा कि हमने तुर्की से बेल्जियम तक देखा है,आईएसआईएस में गंभीर आतंकवादी आतंकवादी हमले करने की क्षमता है।” उन्होंने कहा कि गठबंधन सेना कूटनीतिक तथा खुफिया तरीके के साथ-साथ सैन्य अभियानों के जरिये आतंकवादियों पर दबाव बनाये हुए है।
बुधवार, 6 अप्रैल 2016
आईएसआईएस को खत्म करना मेरी शीर्ष प्राथमिकता : ओबामा
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें