झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अप्रैल)

नगर पंचायत थांदला को हाईकोर्ट से स्थगन मिलना कांग्रेस की नैतिक हार - श्री भावसार

झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी झाबुआ के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यक से बताया कि आजादी के बाद पहली बार थांदला नगर पंचायत पर भाजपा ने श्रीमती सुनिता वसावा के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल कर कांग्रेस को पराजित किया था जिससे कांग्रेस बौखला गई, वे निर्वाचित भाजपा परिशद एवं अध्यक्ष पर अर्नगल आरोप लगाकर सतत बदनाम करने का प्रयास कर रही थी। श्रीमती सुनिता वसावा जन्मजात भील जाति की होकर उसका सरनेम वसावा है के आधार पर भाजपा ने उसे प्रत्याषी बनाया था जबसे ही कांग्रेस एवं अन्य लोग उनके पीछे लगे थे और ऐन केन प्रकरण उन्हे अपदस्थ करने की साजिष रच रहे थे। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लडने का आरोप लगाकर उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने का प्रयास किया गया परंतु कांग्रेस की पराजित प्रत्याषी मार्था डामोर एवं अन्यजनों का यह शडयंत्र हाईकोर्ट द्वारा श्रीमती वसावा को स्टे दिये जाने पर वह सफल हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेसजन जो कि नगर पंचायत अध्यक्ष थांदला श्रीमती वसावा के खिलाफ जो एफआईआर करने के लिए पुलिस व प्रषासन पर दबाव बना रहे थे वे कांग्रेसजन अपने ही दल के नेता एवं सांसद कांतिलाल भूरिया की धर्मपत्नी कल्पना भूरिया ( कल्पना पंवार ) मराठा जाति के होकर सांसद भूरिया द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर उनके नाम से थांदला में पेट्रोल पंप अलाॅट करा लिया था जो बाद में निरस्त हुआ और उक्त प्रकरण में कल्पना भूरिया के खिलाफ एमपी नगर थाना भोपाल में पुलिस प्रकरण दर्ज हुआ जिसका चालान आज तक पुलिस विभाग द्वारा कोर्ट में पेष नही किया गया, क्या कांग्रेसजन उसके लिए भी पुलिस पर चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए दबाव बनाये। कांग्रेस की पराजित प्रत्याषी मार्था डामोर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मार्था डामोर पहले यह सिद्ध करे कि वह आदिवासी है या ईसाई, क्योंकि धर्म परिवर्तन के बाद ईसाई धर्म अपनाने पर वे अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले आरक्षण व लाभो को नही ले सकती है। एक तरफ वे आदिवासी बनकर बहुसंख्या आदिवासी हिन्दु समाज का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ ईसाई धर्म अपनाकर वहां से भी लाभ उठा रही है। जनता सुनिष्चित करें कि मार्था डामोर फर्जी ढंग से चुनाव लडी या नही इसकी भी जांच होना चाहिये। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने दी।

नगर मंडल ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया 
  • 6 अप्रेल को धुमधाम से मनाया जावेगा भाजपा का स्थापना दिवस

jhabua news
झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी के होली मिलन के साथ ही नगर मंडल स्तर की वृहद बैठक का प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजन किये जाने का उद्देश्य त्यौहारांे की बधाईया देने के साथ ही संगठनात्मक तरिके से घर धर जाकर भाजपा की रीति नीति से आम लोगों को अवगत कराना है ।  1951 में जनसंघ पार्टी की स्थापना एवं उसके बाद जनता पार्टी में विलय होने तथा 6 अप्रेल 1980 को मुंबई अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना होने के कारण समुचे देश में 6 अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जाने के लिये बनाई गई कार्ययोजनानुसार  सभी वार्डो में समारोह पूर्वक आयोजन करने की योजना को क्रियान्वित करना भी एक मकसद है । भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रेल को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ध्वजारोहण होगा तथा बोद्धिक के साथ मीठाई का वितरण भी किया जावेगा । जिले के सभी प्रत्येक मंडल में प्रातः 9 बजे से 11 जे तक प्रथम सत्र में ये आयोजन होगें । साथ ही आगामी सिंहस्थ  के लिये भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता से उज्जेन मे दीनदयाल मंच स्थापित होगा जहां हर भाजपा कार्यकर्ताओं के  लिये ठहरने खाने आदि की निषुल्क व्यवस्था रहेगी । इसके लिये प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता से 101 रुपये दान लिये जाकर उन्हे रसीद दी जावेगी ।  इसके लिये नगर मंडल के प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार को जिम्मेवारी सौपी गई है जो टाली के साथ राशि संग्रहण करने के साथ ही घर घर जाकर 1 किलो दाल, चावच, गेहू एवं 1 रुपया प्रति परिवार के मान से एकत्रित करेगें । एसी ही व्यवस्था सभी मंडलों में की जारही है और प्रभारियों के नाम घाशित किये जावेगें ।  14 अप्रेल को समारोह पूर्वक बाबा साहब आम्बुडकर की 125 जन्म जयंती धुमधम से मनाई जावेगी तथा जिले से बाबा साहब की जन्म भूमि महू में जहा प्रधानमत्री शिरकत करेगें  मे जिले से बडी संख्या में लोग सहभागी होगें इसके लिये गोविन्द अजनार को पूरे जिले का प्रभारी बनाया गया है जो कार्यकर्ताओं को महू ले जायेगें । इसके लिये प्रशासन एवं पार्टी स्तर से लोगों को महू ले जाने की व्यवस्था की जावेगी । उक्त वक्तव्य मुख्य वक्ता के रूप  में जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार ने नगर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किये । नगर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप  में विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गोापलसिंह पंवार, पूर्व महामंत्री प्रवीण सुराणा, पूर्व विधायक श्रीमती स्वरूपबेन भाबर, नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा  विजय नायार, मंडल महामंत्री कीर्ति भावसार एवं  विनोद मेडा उपस्थित थे । पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामाप्रसाद मुकर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के बाद श्रीमती प्रतिभाशर्मा एवं निवेदिता सक्सेना द्वारा वंदेमातरम गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । मुख्य वक्ता दौलत भावसार ने  संबोधित करते हुए कहा कि  इसी कडी मे सभी मंडलां की बैठके आयोजित होगी और स्थापना दिवस पर  रक्तदान,आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जावेगें । उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय पर 6 अप्रेल स्थापना दिवस पर राजवाडा चैक पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भी जिला भाजपा द्वारा किया जावेगा  जिसमें पूरे जिले के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी ।  कवि सत्तेलन के अवसर पर मीसा बदी एवं पूर्व जनसंघ के समय के ऐसे कार्यकर्ता जिनकी आयु 75 वर्ष की होगई है उनका शाल श्रीफल से नागरिक सम्मान किया जावेगा । इस  अवगसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वहां परिवार को ही महत्व दिया जाता है जबकि भाजपा में सबको साथ लेकर चलने की परिपाटी ही हे । उन्होने होली मिलन कार्यक्रम की बधाईया देते हुए इस पर्व को अहंकार के नाश करने तथा भाईचारे की भावना को पैदा करने वाला पर्व बताया । विघायक ने आगामी समय में आने वाले नगरीय, मंडी एवं सहकारी समितियों के चुनाव का जिक्र करते हुए सभी को घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में माहौले तेयार करने की बात कहीं । श्री बिलवाल ने भाजपा के स्थापना दिवस के बद सिंहस्थ कार्यक्रम के बारे में पार्टी की भूमिका का जिक्र भी किया । उन्होने सिंहस्थ पर्व पर शिराज सरकार के द्वारा ऐतिहािसक आयोजन का जिक्र करते हुए कहा पहली बार मां नर्मदा एवं क्षिप्रा का स्नान लोग कर सकेगें । सिंहस्थ में डनहोने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आने का भी जिक्र किया  होली मिलन कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने दिया कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, श्रीमती निवेदिता सक्सेना,  कल्याणसिंह डामोर, पूर्व विधायक श्रीमती स्वरुपबेन भाबर, गोपेालसिंह पंवार ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन कीर्ति भावसार ने किया तथा आभार  हेमेन्द्र राठौर ने माना ।

भाजपा के स्थापना दिवस पर होगा विराट कवि सम्मेलन

झाबुआ---जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रेल को स्थनीय राजवाडा चैक पर भाजपा द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयाजन किया जारहा है  जिसमें  पूर्व सांसद एवं ओजस्वी कवि ओमपालसिंह निड फिरोजाबाद, जगदीश जलजला वीररस बारा राजस्थान, सुश्री लता स्वराजंलि  श्रृगार भोपाल, जगत शर्मा व्यंग दतिया, सुरेश बबंडर हास्य इन्दौर, सुरी माधुरी किरण बालाघाट, रोहित झन्नाट हास्य मुंबई, कुलदीपसिंह रंगीला हास्य देवास अपनी रचनायें प्रस्तुत करेगें । कवि सम्मेलन के सूत्रधार हिमांश भावसार दिन्द वीर रस झाबुआ रहेगें । श्री भावसार के अनुसार कवि सम्मेलन के पूर्व  मीसा बंदियों एवं 75 वर्ष से अधिक आयु के भाजपाई बुजुर्गो का नागरकि अभिंनदन एवं स्वागत किया जावेगा ।

पेंशनर एसोसियेशन प्रेस नोट, तीसरी बार प्रंाताध्यक्ष बनने परजाधव को दी बधाईया

झाबुआ---मध्यप्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के विबत 2-3 अप्रेल को नरसिंगगढ जिला राजगढ में प्रातीय सम्मेलन के अवसर पर सुरेश जाधव को तीसरी बार संगठन का प्रांताध्यक्ष सर्वानुमति से चुने जाने पर जिला पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रतनसिंह राठौर भेरूसिंह राठौर, एमसी गुप्ता, पीडी रायपुरिया, गोविंदलाल वर्माख् बालमुकुंदसिंह चैहान, राजेन्द्र सोनी, श्रीनाथसिंह चैहान अरविंद व्याय, पुष्पेन्द्र व्यास, बीएल साकी सहित सभी पेंशनरों ने बधाइ्रया दी है तथा उनके नेतृत्व में संगठन को सक्रिय एवं मजबुत बनाने की आशा व्यक्त की है । प्राताध्यक्ष के निर्वाचन में पेटलावद, थांदला,मेघनगर,राणापुर एवं झाबुआ से कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

आगामी 7 अप्रैल को भाजपा की संभागीय बैठक इंदौर में

झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी झाबुआ के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर स्थित तारकुंज गार्डन फुटी कोठी पर आगामी 7 अप्रैल को प्रातः 11 बजे संभागीय बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त संभागीय बैठक का आयोजन भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान, प्रदेष संगठन महामंत्री अरविंद मेनन एवं संभागीय संगठन मंत्री षैलेन्द्र बरूआ करेंगे। उक्त संभागीय बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में जीते व पराजित प्रत्याषी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष, जनपद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अजा व अजजा मोर्चे के जिलाध्यक्ष, जिले के भाजपा के महामंत्री अपेक्षित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन अपेक्षित दायित्ववान पदाधिकारियों को प्रातः 11 बजे ताराकुंज गार्डन फुटी कोठी इंदौर पर पहुंचना है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने दी।

जिले में कडकनाथ पालन एवं गाय पालन से किसान बढा रहे अपनी आय

jhabua news
झाबुआ ---जिले में कड़कनाथ मुर्गी पालन एवं गाय पालन का व्यवसाय धीरे-धीरे व्यापकता पा रहा है। किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ मुर्गी एवं पशुपालन जैसी गतिविधि चलाकर दोहरा लाभ कमा रहे है। पशुचिकित्सा विभाग द्वारा संचालित गोपाल पुरस्कार योजना में देशी नस्ल की गाय से दुध उत्पादन में वृद्धि की जा रही है। किसान पशु चिकित्सा विभाग की चारा उत्पादन योजना का लाभ हरा चारा उत्पादन में ले रहे है। हरा चारा गायो को खिलाकर दुध उत्पादन में वृद्धि की जा रही है। गोपाल पुरस्कार विजेता बलवंत सिंह एवं अनोखीलाल ने बताया कि गाय पालन  व्यवसाय से उन्हे आथर््िाक आमदनी के साथ ही सम्मान भी प्राप्त हुआ। षासन से गोपाल पुरस्कार के रूप मे 57 हजार रूपये एवं प्रषस्ति पत्र पाकर हम अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे है। वही जिले की महिला कृषक खेती के साथ-साथ कुक्कट पालन एवं कडकनाथ योजना से समन्वय कर मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रही है और परिवार के विकास के लिए अच्छी आय अर्जित कर रही है। ग्राम भवरपीपलिया की लीलाबाई ने बताया कि उसने 40 चूजे शासन की अनुदान योजनांतर्गत प्राप्त किये जिसमें से 36 कडकनाथ बडे हुये जिसमें से 20 कडकनाथ 750 रूपये प्रति नग के मान से विक्रय कर उसे 15000 रूपये की आमदनी हुई एवं 12 मुर्गियां एवं 4 मुर्गे अभी उनके पास है जिससे वे आगे इस व्यवसाय को चलायेगी। ग्राम भ्ंावरपिपलिया की कमोदी बाई ने बताया कि उसने 40 चूजे शासन की योजना में प्राप्त किये। उसमें से 23 कड़कनाथ का विक्रय कर 17 हजार 650 रूपये की आमदनी प्राप्त की एवं 9 मुर्गी तथा 3 मुर्गे उनके पास है, जिससे वे आगे भी आमदनी प्राप्त करती रहेगी। ग्राम साड की सुरती बाई पुनिया ने बताया कि उन्होने 40 चूजे शासन की योजना में अनुदान पर लिये थे। अब तक 25 हजार तक का लाभ प्राप्त किया एवं उनके पास अभी 30 से 50 मुर्गे मुर्गिया अभी भी है। शासन द्वारा दिया जा रहा योजना का लाभ हमारे लिये आजीविका का बेहतर साधन साबित हो रहा है। आज हमें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कर्जा नहीं लेना पडता है अब ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान ग्राम सभाओ के दौरान भी पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं मे हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के संबंध में बैठक 4 अप्रैल को

झाबुआ---आगामी 14 अप्रैल 2016 से 31 मई 2016 तक ग्रामसभाओं के साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना हेतु जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक 04 अप्रैल 2016 को दोपहर 12.30 बजे टी.एल. बैठक पश्चात कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई है। बैेठक में सांसद, विद्यायक, जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर कार्ययोजना बनायेगे।

नीले कैरोसीन का उपयोग करने पर ट्रक जप्त

झाबुआ ----जिला आपूर्ति अधिकारी जिला झाबुआ के निर्देशन में श्री एस.आर.बरडे सहायक आपूर्ति अधिकारी झाबुआ, श्री भीमसिंह डुडवे सहायक आपूर्ति अधिकारी थांदला तथा श्री सवेंसिह गामड कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राणापुर की संयुक्त टीम द्वारा माधौपूरा भण्डारी पेट्रोल पम्प के पास में रेत से भरे हुये ट्रको में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन विक्रय होने वाले नीले केरोसिन के दुरूपयोग रोकने के लिये आकस्मिक सघन जांॅच की गई।
जाॅच के दौरान ट्रक क्रमांक उच 09 ळम् 3391ए उच 09 ज्ञक् 2610ए ळश्र 20 ज् 6939ए उच 09 ज्ञब् 2151ए उच 09 ळम् 0434ए त्श्र 33 ळ 0982ए उच 09 क्थ् 3112ए उच 15 ळ 1624ए उच 09 ज्ञब् 8698ए उच 09 ज्ञब् 7973ए न्च् 78 ।ज् 4524ए उच 09 ळथ् 6368, उच 20 ळ।0323, उच 09 ज्ञब 2365ए उच 09 ज्ञब् 6664ए उच 09 ळळ 0430  के टैंक/फिल्टर खुलवाकर ईधन निकालकर जाॅंच की गई। जिसमें से ट्रक क्रमांक उच 09 ळम् 3391का फिल्टर ख्ुालवाकर ईंधन निकाला गया जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत बिकने वाला नीला केरोसीन भरा हुआ होना पाया गया। इस प्रकार गरीबो को सस्तें दर पर दिये जाने वाले नीले रंग के केरोसीन से ट्रक चलाये जाने के कारण ट्रक मालिक श्री सईद मकरानी पिता श्री शौकत मकरानी निवासी राणापुर तथा ट्रक चालक रमेश पिता मानसिंह डामोर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर ट्रक तथा उसमें लोड बालू रेत को जप्त कर पुलिस थाना झाबुआ की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। होटल शगुन लाॅज एवं रेस्टोरेन्ट राणापुर के मालिक पुरूषोत्तम पिता श्री बिहारीलाल बंधवार निवासी महात्मा गाॅधी मार्ग राणापुर अपने रेस्टोरेन्ट में रसोई गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग कर विक्रय करने हेतु खाना बनाते हुये पाया गया। रेस्टोरेन्ट से एक रसोई गैस सिलेण्डर मय गैस चुल्हा जप्त किया गया।

बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर प्रकरण दर्ज
मेसर्स भण्डारी पेट्रोलियम झाबुआ द्वारा बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल बिक्री करते हुये पाया गया। पम्प मालिक द्वारा निर्देशो का पालन नहीं करने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में प्रकरण दर्ज किया गया।

विजयवाडा(आंध्रप्रदेश)पहुॅचेगी जिले की 18 महिला सरपंच

झाबुआ----प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयास अब धरातल पर फलीभूत हो रहे है। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शिक्षा के लिए गणवेश, पुस्तक, सायकिल एवं छात्रवृति योजना, उषा किरण योजना, शौर्यादल स्वरोजगार योजनाएॅ चलाई जा रही है। गाॅव के विकास में महिलाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सरकार द्वारा दिया गया। महिला पंच सरपंचो ने गाॅव के विकास की जिम्मेदारी जब अपने कंधो पर ली तो, गांव का विकास चहुॅमुखी दिखने लगा। ऐसी ही विकासोन्मुखी 18 महिला सरपंचो को विजयवाडा(आंधप्रदेश) में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला सरपंच सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए भेजा जा रहा है ताकि वह आंध्रप्रदेश के विजयवाडा की ग्रामीण विकास की तस्वीर को देखकर अपने जिले में भी और ज्यादा अच्छा कर पाये।

इन ग्राम पंचायतो की सरपंच जाएगी विजयवाडा
जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत वट्ठा से श्रीमती मंजूला माजू डामोर, ग्राम पंचायत खांदन से श्रीमती धापू जोरस निनामा, भीमकुंड से श्रीमती श्यामली भरतसिंह कटारा,  जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत भीमफलिया से श्रीमति अन्जु अमरसिंह मेडा, मोहनपुरा से श्रीमती झीता लिम्बा, तलावली से श्रीमती ममता रामसिंह भूरिया, जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा से श्रीमती केशरीबाई मेकू रावत, दोैलतपुरा से श्रीमती अन्तर दिलीप करिडिया, सिलखोदरी से श्रीमती शांति रूपसिंह वसुनिया, जनपद पंचायत रानापुर की ग्राम पंचायत चुई से श्रीमती मंगलीबाई कसना, मोहनपुरा से श्रीमती किरण कुंवर भूरका, बुधाशाला से श्रीमती कैला मोहनसिंह, जनपद पंचायत मेंघनगर की ग्राम पंचायत मोखडा से श्रीमती लीला गोपाल मकोडिया, काजली डुंगरी से श्रीमती रीना राकेश भूरिया, संजेली ते.भीम साथ पांगली राठौर, जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत सारंगी से श्रीमति फुन्दीबाई मेडा, करवड से श्रीमती शांतिबाई रमेश सोलंकी, मोर से श्रीमती गुड्डीबाई कटारा सम्मेलन में भाग लेगी।

14 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान
  • पांच सत्रों में होगा तीन दिवसीय ग्राम संसद का आयोजन

jhabua news
झाबुआ----शासन के ग्राम उद्य से भारत उद्य अभियान के दौरान 14 अप्रैल से 31 मई तक ग्राम पंचायतो में पंाच सत्र आयोजित कर शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा एवं योजना में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। 14 अप्रैल को संपूर्ण जिले में ग्राम सभाओं का अयोजन होगा इस दिन ग्राम सभाओं में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वी जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 15 अप्रैल से 23 मई के बीच प्रत्येक ग्राम पंचायत में निरंतर तीन दिन ग्राम संसद आयोजित की जायेगी। मई माह के अंतिम सप्ताह में ग्राम संसदों में की गई कार्यवाही का वाचन हेतु ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। ग्राम सभाओं में भोपाल से आई.एएस अधिकारी भी सहभागिता करेगे। ग्राम सभाओं में कृषि विकास के लिए जैविक खेती की बात की जाएगी, महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेगे, तालाबो एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई जाएगी, समग्र डाटाबेस के आधार पर हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियो को जोडा जाएगा। समग्र एवं रोजगार गारंटी योजना डाटाबेस से आधार बैंक अकाउन्ट नम्बर, मोबाईल नम्बर जोडने की कार्यवाही की जाएगी। दिव्यांगो की पहचान एवं जिन दिव्यांगो के प्रमाण-पत्र नहीं है, उनका चिन्हांकन कर जिला/विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड की जाएगी। इंदिरा आवास योजनांतर्गत एसईसीसी छाटा अनुसार प्राथमिकता का निर्धारण किया जाएगा। जाति प्रमाण-पत्रों का प्रदाय, आबादी क्षेत्र के पट्टे/भू-खण्ड धारक प्रमाण-पत्र का प्रदाय, नामांतरण/बटवारा/सीमांकन प्रकरणो का निराकरण, किया जाएगा। ग्राम पंचायत की परिसम्पतियों का सत्यापन एवं पंजी का अद्यतीकरण, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा कार्ययोजना तैयार की जाएगी एवं इस अवधि में सद्यन क्रियान्वयन किया जाएगा महिला स्वास्थ्य परीक्षण, किया जाएगा। पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किये जायेगे।

नोडल अधिकारी नियुक्त
ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम सभा का आयोजन नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में होगा। तथा 8 से 10 नोडल अधिकारियो के उपर एक जोनल अधिकारी होगा जो प्रत्येक ग्रामसभा में अनिवार्य रूप से 4 घंटे की समयावधि के लिए रहेगा। ग्राम पंचायत सचिव ग्राम सभा के आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार करेगा एवं ग्राम सभा आयोजन के लिए व्यवस्था करेगा एवं ग्राम सभा की कार्यवाही का रिकार्ड संधारित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौपकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

बिना बताए कही चली गई 

झाबुआ--- फरियादी शोभान पिता रतनिया बारिया उम्र 36 वर्ष, निवासी मोरडुण्डिया ने बताया कि फरियादी की लडकी उम्र 16 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई। तलाश करने पर पता चला कि फरि0 की लड़की को आरोपी बबलु पिता मदन मावड़ा निवासी मोरडुण्डिया का बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 120/16, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घर से गई लडकीया वापस नही आई

झाबुआ---  फरियादी वरसिंह पिता सोमला अमलियार उम्र 59 वर्ष, निवासी हिराखादन ने बताया कि फरियादी की लड़की धरमा उम्र 19 वर्ष की घर से कल्याणपुरा कपड़े सिलवाने कहकर गयी थी जो वापस घर नहीं आई। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में गुम इंसान क्र0 04/16 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही फरियादी रमेश पिता भूरा वाखला उम्र 44 वर्ष, निवासी लम्बेला ने बताया कि फरियादी की लड़की रेशम पिटोल बाजार आयी थी जो बिना बताये कहीं चली गई। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में गुम इंसान क्र0 35/16 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही विपेन्द्र पिता प्रभुलाल बारिया उम्र 26 वर्ष निवासी रूपापाडा ने बताया कि समिता पति विपेन्द्र बारिया उम्र 25 वर्ष निवासी रूपापाडा घर से पूजा करने मंदिर जाने का कहकर गई थी, जो घर वापिस नहीं आये। प्रकरण में थाना मेघनगर में गुम इंसान क्रमांक 8/16 कायम कर जांच में लिया गया। 

टेम्पो रोक कर किया अपहरण  

झाबुआ--- फरियादि धनजी पिता बदिया निनामा, उम्र 55 वर्ष, निवासी अगासिया ने बताया कि आरोपी रामचंद पिता वानिया कटारा एवं अन्य 04 निवासीगण भावपुरा ने फरि0 के टेम्पो का रास्ता रोककर रामचंद की पत्नि बनाने के लिए अपहर्ता उम्र 17 वर्ष  को जबरन अपहरण कर ले गये। प्रकरण में थाना काकनवानी में अप0क्र0 71/16, धारा 341,147,323,363,506  भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अज्ञात का शव रेल्वे पुल के पास मिला 

झाबुआ--- फरियादी सुखलाल पिता कालिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बावडी ने बताया मृतक अज्ञात पुरूष उम्र 35 वर्ष का गा्रम बावडी रेल्वे पुल के पास मृत पडा था। प्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्र0 22/16 धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सर्प दंश से मोत  

झाबुआ--- फरियादी हकरिया पिता दितीया डामोर, वाई बाॅय तैनात सीएच झाबुआ ने बताया कि मुतक कालु पिता गुला भुरा, उम्र 40 वर्ष निवासी डुंगरा लालु को सांप के काटने से ईलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्र0 22/16 धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: