लगातार दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

लगातार दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol-price-up-by-rs-2-19-a-litre-diesel-by-rs-0-98
नयी दिल्ली 04 अप्रैल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर एक पखवाड़े के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार दूसरी बार बढ़ायी गयी है। पेट्रोल 2.19 रुपये और डीजल 98 पैसे प्रति लीटर महँगा हो गया है। नयी दरें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने आज जारी बयान में बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 61.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 49.31 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले 16 मार्च को पेट्रोल की कीमत में 3.07 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी थी वहीं, डीजल के दाम 1.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: