करिश्मा एवं संजय कपूर में तलाक पर बनी सहमति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

करिश्मा एवं संजय कपूर में तलाक पर बनी सहमति

karisma-sanjay-agree-upon-divorce-modalities
नयी दिल्ली 08 अप्रैल, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर ने तलाक से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय के समक्ष परस्पर सहमति प्रदान कर दी है। दोनों के बीच बच्चों -समायरा और कियान- की कस्टडी आैर उनके भविष्य के लिए आवश्यक धन सहित अनेक मुद्दों पर असहमति थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय के समक्ष दोनों ने इसका तरीका ढूंढ लिया। बच्चों का संरक्षण अधिकार भले ही करिश्मा के पास होगा, लेकिन संजय जब चाहे बच्चों से मिल सकेंगे। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार, संजय ने मुंबई स्थित अपना घर करिश्मा के नाम कर दिया है। साथ ही उन्होंने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये का बॉन्ड खरीदा है। इस बॉन्ड के जरिये बच्चों को खर्च के लिए हर महीने 10 लाख रुपये मिलेंगे। करिश्मा द्वारा संजय कपूर और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी भी न्यायालय ने खारिज कर दी। 

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई को न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई चैम्बर में करने का निर्णय लिया था, क्योंकि उस दिन अदालत कक्ष में करिश्मा की एक झलक पाने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को कारोबारी संजय कपूर से शादी की थी और 2012 में दोनों अलग हो गए थे। करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे - समायरा और कियान हैं। करिश्मा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। कपूर दम्पती ने 2014 में मुंबई की परिवार अदालत में परस्पर सहमति से तलाक की अर्जी दायर की थी, लेकिन अंतिम सुनवाई से पहले कुछ मुद्दों पर दोनों में असहमति बनी। इस बीच संजय कूपर ने मामले को मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। संजय कपूर ने दलील दी थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने मुंबई में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: