मोदी पहुंचे सऊदी अरब, गर्मजोशी से हुआ स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

मोदी पहुंचे सऊदी अरब, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

modi-arrives-on-first-visit-to-saudi-arabia
रियाद, 02 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सऊदी अरब की पहली यात्रा पर आज यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, श्री मोदी वाशिंगटन से यहां पहुंचे और हवाई अड्डे पर रियाद के गवर्नर शाहजादा फैसल बिन बंदर बिन अब्दुलअजीज ने उनकी अगवानी की। उनकी दो दिन की यात्रा का मकसद सऊदी अरब के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढाना और आतंकवाद विरोधी अभियान में आपसी सहयोग पर बात करना है। श्री मोदी सऊदी अरब के नेताओं से द्विपक्षीय महत्व के सभी मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर भी विचार विमर्श करेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा से पहले गुरुवार को सऊदी अरब और अमेरिका ने पाकिस्तानी आतंकवादियों तथा उनके गुटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। 

श्री मोदी साल 2010 के बाद सऊदी अरब आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। तब श्री मनमोहन सिंह सऊदी अरब की यात्रा पर आये थे। अपनी इस यात्रा में श्री मोदी सबसे पहले ऐतिहासिक महत्व के मसमक किला जायेंगे। इसके बाद वह भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। श्री मोदी लार्सेन एंड टूब्रो काम्प्लेक्स के अलावा रियाद की मेट्रो परियोजना देखने भी जायेंगे। वह टाटा कंसलटेन्सी भी जायंगे जहां कर्मचारियों में 80 प्रतिशत सऊदी महिलाएं हैं। भारत प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भारतीय कंपनियों की सऊदी अरब के ढांचागत निर्माण में अधिक भागीदारी पर जोर देगा। प्रधानमंत्री सऊदी अरब के शाह सलमान के निमंत्रण पर यहां आये हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पहली बार द्विपक्षीय वार्ता होगी। हालांकि इससे पहले वह 2014 और 2015 में जी-20 देशों की शिखर बैठकों के दौरान मिल चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: