मोदी की बड़ा नेता बनने ‘इच्छा’ भारत को महंगी पड़ी : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

मोदी की बड़ा नेता बनने ‘इच्छा’ भारत को महंगी पड़ी : कांग्रेस

modi-s-desire-cost-india-heavily-congress
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल, कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नेता बनने की ‘दृढ़ इच्छा’ और उनकी सरकार की ढुलमुल पाकिस्तान नीति के कारण भारत ने कूटनीतिक लाभ की स्थिति खो दी है और पाकिस्तान को दोनों देशों की वार्ता का एजेंडा निर्धारित करने की इजाजत दे दी है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान का एकतरफा शांति वार्ता को निलंबित करना इस बात का प्रमाण है कि उसने भारत को धोखा दिया है। पिछली सरकार ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अलग-थलग कर दिया था लेकिन मोदी सरकार ने सारे किये कराये पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि भारत सभी पड़ोसी देशों के साथ वार्ता के साथ विवादों का हल निकालने का पक्षधर रहा है लेकिन सच यह है कि मोदी सरकार ने अपनी ढुलमुल नीति के चलते पाकिस्तान को भारत-पाक वार्ता का एजेंडा निर्धारित करने की इजाजत दे दी है। श्री मोदी अपने आपको अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा नेता बनाना चाहते हैं और उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिए भारत ने पाकिस्तान पर परंपरागत सामरिक और रणनीतिक लाभ खो दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: