राहुल ने पनामा पेपर्स लीक कांड में मोदी की चुप्पी पर उठाये सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

राहुल ने पनामा पेपर्स लीक कांड में मोदी की चुप्पी पर उठाये सवाल

panama-paper-leaks-rahul-raises-fingure-on-modi-s-silence
गुवाहाटी 08 अप्रैल, कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक कांड में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे का नाम आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर आज सवाल खड़े किये। श्री मोदी पर चुनावी वादे पूरा न करने का आरोप लगाते हुए श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री 2014 के लोकसभा चुनाव में किये गए वादों पर अब चुप्पी साधे बैठे है। असम विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए तीन रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मोदी जी ने लोकसभा चुनाव से पहले कई वादे किये थे। एक बड़ा वादा उन्होंने किया था कि वह विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लायेंगे और प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख जमा करायेंगे। 

मैं यहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से पूछना चाहता हूं कि क्या किसी को मोदी जी से 15 लाख रुपये मिलें। 15 लाख को छोडिये, क्या किसी को मोदी जी से 15 रुपये भी मिले।” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का नाम पनामा पेपर्स लीक कांड में आने का जिक्र करते हुुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा, “मोदी जी को लोगों को बताना चाहिये कि क्यों भाजपा मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, क्यों काला धन वापस नहीं लाया गया, क्यों विजय माल्या और ललित मोदी जैसे लोगों को देश छाेड़ने की अनुमति दी गई तथा उन्हें वापस लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।”

कोई टिप्पणी नहीं: