गुवाहाटी ,06 अप्रैल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नीत केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार की पाकिस्तान नीति के विफल होने का आरोप लगाया है। डाॅ सिंह ने यहां कांग्रेस के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजग की पाकिस्तान नीति पूरी तरह से विफल हाे गई है। आतंकवादी सिर्फ जम्मू कश्मीर को ही नहीं बल्कि पंजाब को भी निशाना बना रहे हैं और पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हुआ आतंकवादी हमला इसका एक उदाहरण है।
उन्होंने केन्द्र सरकार की पूरी विदेश नीति को ही करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों को एक उपल्ब्धि के तौर पर दिखाया जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री तरुण गोगोई,स्टार प्रचार सचिन पायलट गुवाहाटी की चार विधानसभा सीटों के उम्मीदवार और बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें