मसूद अजहर के खिलाफ एनआईए का गिरफ्तारी वारंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

मसूद अजहर के खिलाफ एनआईए का गिरफ्तारी वारंट

nia-court-issues-arrest-warrant-against-jem-chief-maulana-masood-azhar-in-pathankot-attack-case
नयी दिल्ली 08 अप्रैल, राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) की मोहाली स्थित विशेष अदालत ने पठानकोट वायु सैनिक अड्डे पर आतंकवादी हमले के मामले में आतंकवादी सरगना जैश -ए -मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर तथा तीन अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एनआईए के सूत्रों के अनुसार जांच एजेन्सी की विशेष अदालत ने मसूद के भाई अब्दुल रऊफ और जैश के दो अन्य आतंकवादियों कशिफ जन तथा शाहिद लतीफ के खिलाफ भी आज गिरफ्तारी वारंट जारी किये । इन सभी पर हमले की साजिश रचने तथा हमलावर आतंकवादियों को अभियान के दौरान निर्देश देने का आरोप है। चारों आतंकवादी अभी पाकिस्तान में हैं और एनआईए के सूत्रों का कहना है कि ये गिरफ्तारी वारंट पाकिस्तान भेजे जायेंगे। 

सूत्रों का यह भी कहना है कि वारंट जारी किये जाने के बाद मसूद अजहर पर प्रतिबंध से संबंधित भारत के संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव को भी बल मिलेगा। इस वर्ष दो जनवरी को हुए इस हमले में 07 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे और सुरक्षाबलों के कई दिन चले अभियान में सभी आतंकवादी मारे गये थे। पाकिस्तान ने इस हमले की जांच में सहयोग के लिए अपना एक दल भी यहां भेजा था और एनआईए के एक दल भी जांच के लिए पाकिस्तान जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: