मेरे सऊदी अरब के सफल दौरे से देश के कुछ लोग घबरा गये : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

मेरे सऊदी अरब के सफल दौरे से देश के कुछ लोग घबरा गये : मोदी

my-successful-visit-to-saudi-arabia-unnerved-few-people-in-india-modi
राहा, 08 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सऊदी अरब के उनके सफल दौरे से भारत में कुछ लोगों समेत विश्व में कई लोग घबरा गये है। श्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार करते हुये यहां कहा, “मक्का की धरती पर मोदी को सम्मानित किया गया इसलिये मैं विश्व के कुछ लोगों की परेशानियों को समझ सकता हूं लेकिन मैं यह नहीं समझ पाया कि मेरे कार्यों से देश में कुछ लोग क्यों घबरा गये।” 

उन्होंने कहा, “मोदी ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अबूधाबी में दाेस्ती की लेकिन हमारे देश के कुछ लोगों को इससे परेशानी है जो इससे घबराये हुए है। मैं उन लोगों को बताना चाहती हूं कि मोदी दुनियाभर में दोस्त बनाने में सक्षम है।” प्रधानमंत्री ने हाल ही में पहली बार सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा किया था। वह इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाली चौथे भारतीय प्रधानमंत्री है। इससे वर्ष 1956 में पंडित जवाहरलाल नेहरु, वर्ष 1982 में श्रीमती इंदिरा गांधी और वर्ष 2010 में श्री मनमोहन सिंह ने सऊदी अरब का दौरा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: