नयी दिल्ली 18 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली ईकाई के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने आज दिल्ली सरकार की सम विषम योजना का विरोध करते हुये चालान कटवाया। श्री गोयल पर कुल 3500 रूपये का चालान काटा गया जिसमें से दो हजार रूपये योजना का उल्लंघन कर विषम नंबर की कार चलाने पर किया गया। एक हजार रूपये का जुर्माना वाहन के बीमा कागज नहीं होने और पांच सौ रूपये का दंड बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर किया गया। उन्होंने शनिवार को ही योजना के उल्लंघन की घोषणा की थी।
योजना के तहत आज सम नंबर की कार चलाने की अनुमति है। श्री गोयल ने कहा कि सरकार अपने प्रचार के लिये योजना पर भारी राशि खर्च कर रही है और योजना से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले है और इसलिये विरोध करते हुये उन्होंने चालान कटवाया है। जुर्माने की कुल राशि नकद अदा की गई। इससे पहले परिवहन मंत्री गोपाल राय योजना का उल्लंघन नहीं करने के लिये श्री गोयल से अपील करने के वास्ते उनके अशोका रोड़ स्थित आवास गये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें