हिंदी में सुनवाई किये जाने के निर्देश संबंधी याचिका खारिज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

हिंदी में सुनवाई किये जाने के निर्देश संबंधी याचिका खारिज

नयी दिल्ली 04 अप्रैल, उच्चतम न्यायालय ने उच्चतर न्यायपालिका में हिंदी में सुनवाई किये जाने की अनुमति संबंधी याचिका आज खारिज कर दी। न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि क्या हम संसद को यह आदेश जारी कर सकते हैं कि वह ऐसा या वैसा कानून पास करे। 



न्यायालय ने याचिकाकर्ता शिवसागर तिवारी को फटकार लगाते हुए कहा, “आप संविधान में ही बदलाव की मांग क्यों नहीं करते। पहले ही अदालतों पर मुकदमों का बोझ है और आप ऐसी याचिका लगाते हैं।” 


पीठ ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, लेकिन याचिकाकर्ता ने कहा कि उनके पास एक लाख तो क्या एक हजार रुपये भी नहीं है। इस पर न्यायालय ने इस हिदायत के साथ जुर्माना वापस ले लिया कि वह भविष्य में ऐसी जनहित याचिका दाखिल नहीं करेंगे। याचिकाकर्ता की दलील थी कि संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन करके उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बनाई जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: