नयी दिल्ली 04 अप्रैल, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी)विधेयक को रोकने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि कानून नहीं बनने के कारण अंतरराष्ट्रीय अार्थिक परिदृश्य में भारत बहुत सारे अवसर खो रहा है।
श्री जेटली ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि जीएसटी पारित नहीं होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के हाथ से कई अवसर निकल रहे हैं। इसके कारण भारतीय बाजार अपनी पूरी संभावनाओं का उपयोग नहीं कर पा रहा है। उन्हाेंने कहा कि देश को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। वैश्विक परिदृश्य उथल पुथल भरा है लेकिन भारत पर इसका असर नहीं है। अगर भारत आर्थिक सुधारों की दिशा में तेजी से काम करे तो देश को इसका फायदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस्पात, चीनी, सडक एवं राजमार्ग अौर उुर्जा आदि क्षेत्रों में सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। लेकिन उद्योगों को भी अपनी ओर समस्याओं का समाधान तलाशने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक उदारवाद से सबसे अधिक लाभ निजी क्षेत्र को होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें