मुंबई, 19 अप्रैल, महाराष्ट्र के मुंबई स्थित सरकारी जे जे अस्पताल के चिकित्सकों ने खुलासा किया है कि गत एक अप्रैल काे आत्महत्या करने वाली टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी गर्भवती थी और उसने संभवत: कुछ दिन पहले ही गर्भपात कराया था। चिकित्सकों ने प्रत्यूषा के गर्भाशय के ऊतकों के हिस्टोपैथोलॉजिकल परीक्षण के आधार पर यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या से कुछ ही दिन पहले संभवत: अभिनेत्री का गर्भपात हुआ था। चिकित्सकों के इस खुलासे से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। इस बीच, उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी उसके ब्वायफ्रेंड राहुल राज सिंह को बम्बई उच्च न्यायालय से राहत मिल गयी है और उसकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे हाल में अस्पताल से छुट्टी मिली है। उसने सत्र न्यायालय में जमानत याचिका खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय में गुहार लगायी थी, जहां से उसे कुछ समय के लिए राहत मिल गयी।
मंगलवार, 19 अप्रैल 2016
आत्महत्या से कुछ दिन पहले हुआ था प्रत्यूषा का गर्भपात
Tags
# अपराध
# टीवी
# देश
# मनोरंजन
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मनोरंजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें