पनामा पेपर लीक मामले में इस्तीफा दें रमन : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

पनामा पेपर लीक मामले में इस्तीफा दें रमन : कांग्रेस

raman-resign-in-panama-paper-leak-case-congress
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल, कांग्रेस ने पनामा पेपर लीक मामले में नए खुलासे होने के बाद आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह तथा उनके सांसद पुत्र अभिषेक सिंह का इस्तीफा मांगा और मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग दोहरायी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयाेजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसकी जांच का काम वित्त मंत्रालय के अधीन एजेंसियों को देने से निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। उनका कहना था कि खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली इन खुलासों के कारण संदेह के घेरे में हैं, इसलिए उनके मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसियों द्वारा इस मामले की स्वतंत्र जांच की संभव ही नहीं है इसलिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में इसकी जांच होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि 2001 में दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ(डीडीसीए) की तत्कालीन कानून मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली समिति ने खेल जगत के प्रमुख नाम लोकेश शर्मा की कंपनी इक्कीसवीं सेंचुरी को तीन साल के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान स्टेडियम का विज्ञापन देने का ठेके देने के लिए मशहूर खिलाड़ी चेतन चौहान को अधिकृत किया था। उनका कहना था कि जिस कंपनी को श्री जेटली की अध्यक्षता वाली समिति ने काम दिया, उसका नाम पनामा पेपर लीक में आने के बाद मामले की जांच वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसियों से कराने से सही परिणाम सामने नहीं आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: