सहरसा (बिहार) की खबर (17 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अप्रैल 2016

सहरसा (बिहार) की खबर (17 अप्रैल)

सत्ताधारी राजद के युवा अध्यक्ष की नृषंस हत्या 

rjd-leader-killed-saharsa
युवा राजद के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर दास तांती की शनिवार की देर रात नृशंस हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार मृतक श्री तांती अपने सूबेदारी टोला स्थित आवास पर आराम कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग मृतक को कहीं ले जाने के लिए आए। स्व तांती उन्हीं लोगों के साथ चल दिए। मृतक के निवास स्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे बगीचा में देर रात लगभग 11-12 बजे के बीच में धारदार हथियार से गला रेत व गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। यही नहीं चेहरे को चाकू से गोंद दिया। घटनास्थल से एक देशी कट्टा, दो खाली खोखा, एक चश्मा व मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया। मालूम हो कि मृतक घर में अकेले थे। मृतक की पत्नी व बच्चे बगल में ही रामनवमी मेला देखने गए हुए थे। हत्या की परिस्थिति पर गौर करने से यह बात सामने आती है कि अपराधी बहुत ज्यादे आक्रोशित थे। मृतक की पत्नी ने घटना की जल्द से जल्द जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अश्विनी कुमार ने कहा कि इस घटना की फोरेंसिक जांच की जाएगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी  मिलते ही सांसद राजेष रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधायक नीरज कुमार बबलू, विधायक अरूण यादव, पूर्व सांसद लवली आनंद, पूर्व विधायक आलोक रंजन, संजीव झा, सहित तमाम राजनीतिक दलों के कार्यक्रत्र्ता मृतक के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुँचे।    

बढ़ते अपराध के खिलाफ होगा आंदोलन: लवली 

protest-by-lovely-anand
पूर्व सांसद लवली आनंद ने झपरा टोला में युवा राजद अध्यक्ष श्यामसंुदर दास तांती की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि नीतीष सरकार अपराध पर अंकुष की दावा करती है। लेकिन श्री तांती की हत्या ने उनके दावे को झूठा साबित कर दिया है। शहर में पिछले कई महीने से आपराधिक घटना में काफी वृद्धि हुई है। जिला मुख्यालय होने के बाद भी एक के बाद एक लगातार कई घटनाएं हो रही है। उन्होंने सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से इनकी तैनाती सदर थाना में हुई है तब से लगातार घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अपराधियों का हौसला बुलंद है। श्रीमती आनंद ने इस संबंध में सहरसा एसपी अष्विनी कुमार से मिलने की बात कही। पूर्व सांसद लवली आनंद ने शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ आगामी 20 अप्रैल को आंदोलन का ऐलान किया है। इस मौके पर अजय कुमार सिंह बबलू, नन्हें सिंह, मुकुल कुमार सिंह, राजन आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

 पंचायत चुनाव: ताल ठोक रहे उम्मीदवार...

  • - पटुआहा पंचायत में समिति पद के लिए बौआ झा तो मुखिया पद के लिए तीसरी बार मैदान में हैं मुकेष झा

सहरसा: पंचायत चुनाव की गरमी तेज होती जा रही है। घर घर जाकर संपर्क साधने की जुगत और विकास की दरिया बहा देने की बात तो आम हो चली है। हर कोई अपनी जीत को ले आष्वस्त है। अटकलों का बाजार भी सातवें आसमान पर है। अब तो पंचायत चुनाव भी दमदार हो चला है। लाउडस्पीकर और गलियों में ठेलों पर लदे भोंपू की आवाज और पीछे दौड़ते बच्चे इस बात का द्योतक है कि यह लोकतंत्र पर्व नहीं बल्कि आमजनों के लिए मजाक भर ही है। दरअसल मतदाताओं की चुप्पी और मायूसी उम्मीदवारों के पसीने उतार रहे हैं। रही सही कसर सरकार द्वारा षराब बंदी की घोशणा ने कर दी है। जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं की भीड़ भी कम ही देखने को मिल रही है। नेताजी के कार्यकर्ता चिलचिलाती गरमी में इसलिए नहीं घूम रहे हैं कि उन्हें खुराक मसलन षराब नहीं मिल रहा है। इन तमाम बातों से दिगर समिति पद के लिए भाग्य आजमा रहे सुमन कुमार झा उर्फ बौआ झा अपनी जीत को ले आष्वस्त हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि उनके द्वारा पंचायत में किए गए समाज सेवा का लाभ उन्हें प्रत्यक्ष तौर पर मिलेगा। यदि जीते तो हरसंभव विकास कार्य भी किया जाएगा। बता दें कि बौआ झा 2001 से भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं और भाजपा कहरा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष होने का फायदा पंचायत चुनाव में मिलने की बात कह रहेे हैं। वहीं समिति पद के एक अन्य उम्मीदवार साबंत कुमार मेहनत और लगन के दम पर बाजी मारने की बात कह रहे हैं। हर तबके में अपनी पैठ जमा चुके मुखिया पद के उम्मीदवार मुकेष झा भारी बहुमत से जीत का ताल ठोक रहे हैं। उन्हें यकीन है कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्य का वजीफा चुनाव में मिलेगा। वहीं मुखिया पद की उम्मीदवार संजना देवी और कृश्ण षेखर जीत का हर फंडा अपना रहे हैं और हर हाल में जीत की बात भी कह रहे हैं। उधर सरपंच पद के लिए भी रस्साकसी का दौर जारी है। पेषे से वकील अनंत सिंह ठाकुर हर दांवपेंच लगा रहे हैं जबकि युवा उम्मीदवार विजय कुमार राम जीत दर्ज कराने को हर मुमकिन प्रयास में जुटे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: