सायना दो स्थान गिरीं, सिंधू टॉप-10 में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

सायना दो स्थान गिरीं, सिंधू टॉप-10 में

saina-fall-sindhu-ups-in-world-ranking
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल, इंडिया आेपन में सेमीफाइनल में हारकर खिताब गंवाने वाली भारतीय स्टार सायना नेहवाल गुरुवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दाे स्थान गिरकर आठवें स्थान पर खिसक गयी हैं जबकि पीवी सिंधू एक साल बाद फिर से टॉप 10 में शामिल हो गयी हैं। सायना हाल में इंडियन ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पायी थी। सायना को इस प्रदर्शन का खामियाजा दो स्थान की गिरावट के साथ भुगतना पड़ा। सायना ने इस वर्ष की शुरुआत दूसरे स्थान से की थी और वह मार्च में तीसरे तथा फिर छठे स्थान पर खिसक गयी थीं। अप्रैल में वह आठवें स्थान पर खिसक गयीं। पिछले एक साल में सायना की यह सबसे खराब रैंकिंग है। सिंधू ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है और वह दसवें नंबर पर आ गयी है। सिंधू ठीक एक साल बाद टॉप-10 खिलाड़ियों में लौटी हैं। वह गत वर्ष अप्रैल में नौंवी रैंकिंग पर रही थीं। 

पुरुष एकल रैंकिंग में किदाम्बी श्रीकांत चार स्थान गिर कर 14वें, परुपल्ली कश्यप एक स्थान गिरकर 18वें अौर एचएस प्रणय तीन स्थान गिरकर 22वें नंबर पर खिसक गये हैं जबकि अजय जयराम का 24वां स्थान बरकरार है।पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी का 19वां स्थान बना हुआ है जबकि महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का 15वां स्थान कायम है। मिश्रित युगल में टॉप 25 में भारत की कोई जोड़ी नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: