सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (06 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (06 अप्रैल)

लाडो अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकने हेतु जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

आष्टा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मैना में लाडो अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में  अतिथि के रूप में मैना के सरपंच मनीष बुनकर, सुरेश पांचाल (परामर्शदाता जिला महिला सशक्तिकरण, सीहोर), हरि सिंह भगत जी, पुरुषोत्तक मण्डलोई (अध्यापक हा.से.स्कूल मैना), शौर्यादल मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र वर्मा, दीपक व्यास, बंटी मेवाडा, मैना चैकी प्रभारी- बी.एस. परमार उपस्थित थे।कार्यक्रम में परामर्शदाता सुरेश पांचाल द्वारा महिला सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं शौर्यादल, लाडो अभियान, स्वागतम् लक्ष्मी योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पाॅक्सो एक्ट, मुख्य मंत्री महिला सशक्तिरण योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस साथ ही कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों के बारे मे बताया एवं शपथ दिलवाई गई। सरपंच मनीष बुनकर ने अपने उद्बोधन में स्वच्छ भारत अंतर्गत शौचालय निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है एवं गांव को सुन्दर बनाया जा सकता है। हरि सिंह भगत ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को पुरुषों से अधिक सशक्त बताया एवं कहा कि महिला देवी के रूप में पूजी जाती है एवं वह चाहे तो अत्याचार करने वाले राक्षसों का नाश कर सकती है। शौर्यादल सदस्य दीपक व्यास ने ग्राम सेवदा में किये गये अपने कार्याे की जानकारी देकर उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया। श्री पुरुषोत्तम मण्डलोई ने बालिकाओं की शिक्षा की बात कही। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के ग्रामोदय कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई एवं लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन किया गया एवं स्वागतम लक्ष्मी गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर शौर्यादल सदस्य, कोरग्रुप सदस्य, ग्राम की महिलाएं, पुरुष, छात्र-छात्राएं आदि ने भी भाग लिया। अंत में आभार बंटी मेवाडा ने व्यक्त किया।

संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु अध्ययन अनुदान योजना

म0प्र0 भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु अध्ययन अनुदान योजना संचालित की जा रही है जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की आश्रित संतानों द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेनेध्प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण होने पर अध्ययन अनुदान के रूप में 5 हजार से 20 हजार रूपये तक एक मुश्त देय होगा । व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु अध्ययन अनुदान योजना के अंतर्गत फिजियोथेरिपी डिग्री कोर्स, नर्सिग पेरामेडिकल कोर्स, बी.ई.इंजीनियरिंग डिप्लोमा, आई.टी.आई., एम.बी.बी.एस. एवं बी.डी.एस. पाठ्यक्रम तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम के कोर्सेस हेतु अनुदान दिया जायेगा । पंजीकृत निर्माण श्रमिको से अपील है कि वे आवेदन का प्रारूप एवं योजना से संबंधित जानकारी कार्यालयीन समय में जनपद पंचायत कार्यालयों, नगरीय निकायों से प्राप्त कर सकते है । 

खेलवृत्ति हेतु 31 मई  तक आवेदन आमंत्रित

उत्कृष्ट खिलाडियों को खेलवृत्ति के रूप में पुरस्कृत करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन, फैसिंग, हेंडबाल, व्हालीवाल, जिम्नास्टिक, कुश्ती, आर्चरी, बाक्सिंग, टेनिस, फुटबाल, टेबलटेनिस, हॉकी, साईकिलिंग, खो-खो, कबड़डी, घुडसवारी, केनोइंग क्याकिंग, रोईंग, याटिंग, ट्रैयथलॉन, वेटलिफ्टिंग, जूडो, कराते, ताईक्वांडो, तैराकी, शूटिंग, वुशु, किक्रेट आदि के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अधिकृत मान्यता प्राप्त खेल संघों से जुडे राष्ट्रीय एवं राज्य खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियों को खेलवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग में आवेदन प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन 31 मई 2016 तक जमा कराया जा सकेगा।


लाडो अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकने जागरुकता कार्यक्रम
sehore news
आष्टा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मैना मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में मैना के सरपंच मनीष बुनकर, सुरेश पांचाल (परामर्शदाता जिला महिला सशक्तिकरण, सीहोर), हरि सिंह भगत जी, पुरुषोत्तक मण्डलोई (अध्यापक हा.से.स्कूल मैना), शौर्यादल मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र वर्मा, दीपक व्यास, बंटी मेवाडा, मैना चैकी प्रभारी- बी.एस. परमार  के साथ शौर्यादल सदस्य, कोरग्रुप सदस्य, ग्राम की महिलाएं, पुरुष, छात्र-छात्राएं आदि ने भाग लिया। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन किया गया। एवं स्वगतम लक्ष्मी गीत का गायन किया गया। परामर्शदाता सुरेश पांचाल ने महिला सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं शौर्यादल, लाडो अभियान, स्वागतम् लक्ष्मी योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पाॅक्सो एक्ट, मुख्य मंत्री महिला सशक्तिरण योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। एवं कम उम्र मे विवाह के दुष्परिणामों के बारे मे बताया एवं शपथ दिलवाई गई। सरपंच मनीष बुनकर ने अपने उद्बोधन में स्वच्छ भारत अंतर्गत शौचालय निर्माण की जानकारी दी एवं बताया कि इससे कई बिमारियों से बचा जा सकता है। एवं गांव को सुन्दर बनाया जा सकता है। हरि सिंह भगत जी अपने उद्बोधन में महिलाओं को पुरुषों से अधिक सशक्त बताया एवं कहा कि महिला देवी के रूप में पूजी जाती है। एवं वह चाहे तो अत्याचार करने वाले राक्षसों का नाश कर सकती है। शौर्यादल सदस्य दीपक व्यास ने ग्राम सेवदा में किये गये अपने कार्याे की जानकारी देकर उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया। पुरुषोत्तम मण्डलोई ने बालिकाओं की शिक्षा की बात कही। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के ग्रामोदय काय्रक्रम की भी जानकारी दी गई एवं लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम मे आभार बंटी मेवाडा ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: