छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (06 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (06 अप्रैल)

भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक मानवेन्द्र सिंह पत्रकारों से हुए रू व रू 
  • महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र में जनता के प्रत्येक सुख-दुःख में मेरी सहभागीता -मानवेन्द्र सिंह 

chhatarpur news
नौगाॅव (छतरपुर ) महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह (भंवरराजा) ने आज नौगाॅव जनपद पंचायत कार्यालय में महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों की एक आवष्यक बैठक ली तथा सम्पूर्ण क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुना तथा सभी को निर्देषित किया कि - वह तीन दिन के अंदर प्रत्येक ग्राम पंचायत में आम नागरिकों को पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था करें तथा जानवरों के जीवन सुरक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में होदियाॅ का निमार्ण कराकर उनमें पानी भराया जावे ।  क्षेत्रीय विधायक ने अपने क्षेत्र के नागरिकों को कृषि के लिए स्थाई पानी प्रदान कराने के लिए तालाबों का गहरीकरण कराने, तथा ग्रामों के आने जाने के रास्ता मार्ग का दुरस्ती करण के आदेष दिए । इस अवसर पर उन्होने बिधुत बिलों के निराकरण, हेन्ड पंपों का षीध्र सुधार  के आदेष दिए । ग्रामों के पुरानें कुआॅ की सफाई , सुदुूण सड़क योजना के तहत परिवहन व्यवस्था लागू कराने के निर्देष दिए । 

क्षेत्रीय विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह (भंवरराजा) ने बैठक के बाद भाजपा स्थापना दिवस को लेकर स्थानीय पत्रकारों से रू -व-रू हुए तथा मध्य प्रदेष सरकार की जन कल्याणी योजनाओं की जानकारी दी । उन्होने बताया कि मुख्य मंत्री सड़क योजना के तहत दो सड़कें ग्राम गनेषपुरा  एवं गर्रा पुरवा के लिए प्रस्ताव पास होने की बात कहीं ।  क्षेत्रीय विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह (भंवरराजा) ने बताया कि सूखा की स्थिति होने के बाद भी महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र की चारों नगर पालिका में नौगाॅव, हरपालपुर नल-जल योजना का कार्य षुरू हो गया है । महाराजपुर एवं गढ़ी मलहरा के प्रस्ताव स्वीकृत होने पर  कार्य ष्षुरू होगे । महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र में चार खेल मैदान बनाये जा रहे है जिसमें हरपालपुर, आलीपुरा, भदर्रा, नौगाॅव में विधायक निधि से कार्य कराये जा रहे है, लुगासी, गढ़ी मलहरा, महाराजपुर टटम में योजनाओं के तहत कार्य ष्षुरू हेागे । 

क्षेत्रीय विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह (भंवरराजा) ने नौगाॅव के बरिष्ठ पत्रकार संतोष गंगेले, राजेष अग्निहोत्री, नन्हेराजा बुन्देला, कमल यादव, सतीष साहू, इकवाल मामू, राजीव तिवारी, राजेष षिवहरे, कौषलकिषोर रिछारिया, प्रमोद सोनी, बिनय त्रिपाठी, बजीर खान, मुमताज , लक्ष्मी बबेले, इमरानखान, इरफाान आदि पत्रकारों के प्रष्नों का समाधान किया । 

कोई टिप्पणी नहीं: