सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (07 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (07 अप्रैल)

नगर पालिका समूह से जिला योजना समिति के एक सदस्य का निर्वाचन 12 अपै्रल को 
  • नगर पालिका सीहोर सभा कक्ष में सीहोर ओर आष्टा से चुने प्रतिनिधि करेंगे चयन 

कलेक्टर, डाॅ. सुदाम खड़े ने म.प्र. जिला योजना समिति निर्वाचन नियम 1995 की कंडिका 3(1) तथा संषोधित अध्यादेष 2005 के तहत नगरीय क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका समूह से एक सदस्य के चुनाव कराये जाने की अधिसूचना जारी की है।  जिला योजना समिति में नगर पालिका सीहोर एवं आष्टा के चुने हुये प्रतिनिधि जिला योजना समिति के एक सदस्य के लिये निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। दिनांक 12.04.16 दिन मंगलवार को नगर पालिका सभा कक्ष में प्रातः 11.00 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया संचालित की जायेगी। 

डाॅ. अम्बेडकर की 125वी जयंती पर आयोजित होंगी दो दिवसीय व्याख्यानमाला
  • जल संकट से निपटने के लिये महात्मा गांधी नरेगा से होंगे जल संवर्धन के कार्य

sehore news
कलेक्अर डाॅ. सुदाम खाड़े ने बताया कि 14 से 31 मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के लिये आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में बताया कि 14 अपै्रल को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 125वी जयंती से प्रदेषभर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का षुभांरभ जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संगोष्ठी, पुष्पांजली एवं षपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन कर किया जावेगा। इस उपलक्ष्य में जिला स्तर पर 14 एवं 15 अप्रैल को दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन षायं 06.00 से 08.00 बजे तक ................. में होगा। प्रत्येक जनपद मुख्यालय में जन प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जनपदवासियों की उपस्थिति में पुष्पांजली का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 14 अप्रैल को जिले की प्रत्येक ग्राम सभा में एक साथ एक ही समय पर जयंती पर्व मनाया जायेगा। जिसमें ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के लिये आयोजित होने वाली ग्राम संसद की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जायेगी। महिला संसद का होगा आयोजन, किसानों के बनेंगे समूह - बैठक में डाॅ. खाड़े ने समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देषित किया कि महिला सषक्तिकरण एवं महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में अग्रणी रखने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान के दौरान विषेष महिला संसद का अनिवार्यतः आयोजन किया जायेगा, महिला संसद में महिलाओं द्वारा प्रस्तावित कार्यो को प्राथमिकता से जीपीडीपी में षामिल किया जायेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत में सबसे ज्याद पढ़ी-लिखी महिला को सम्मानित किया जायेगा। अभियान से संबंधित प्रषिक्षण 10 अप्रैल से - ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिये नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को प्रषिक्षण संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा। दिनांक 10 अपै्रल 2016 को दोपहर 01.00 बजे से सीहोर एवं आष्टा में, 11 अपै्रल 16 को समय प्रातः 11.00 बजे से इछावर में तथा 12 अपै्रल को प्रातः 11.00 से बुधनी एवं नसरूल्लागंज में अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आषा कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं की उपस्थिति में प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।  महात्मां गांधी नरेगा से होगा जल संवर्धन कार्य - ग्राम संसद में महात्मां गांधी नरेगा से जल संरक्षण् व संवर्धन कार्यो का चिन्हांकन किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत के एक तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य अनिवार्यतः किया जायेगा। अ.जा. एवं अ.ज.जा. वर्ग के किसानों को खेत तालाब उपयोजना के लिये चयनित कर लाभांवित किया जायेगा। वृक्षारोपण के लिये भूमि का चिन्हांकन तथा वृक्ष की प्रजातियों का चयन भी ग्राम संसद में किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम में बनेंगे किसान समूह - डाॅ. सुदाम खाड़े ने उपसंचालक कृषि श्री सुनील षर्मा को निर्देषित किया कि प्रत्येक गांव में लघु, सीमांत एवं बड़े कृषकों को मिलाकर कम से कम 10 सदस्यीय किसान समूह प्रत्येक ग्राम में अनिर्वायतः बनाये जाये, जिससे किसानों को कृषि संबंधी जानकारी इन समूहों के माध्यम से प्रभावी तरीके से उपलब्ध करायी जा सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: