विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (07 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (07 अप्रैल)

जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक नौ को

vidisha map
स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक नौ अपै्रल शनिवार को आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं समिति के सचिव श्री एमबी ओझा ने बताया कि यह बैठक विदिशा जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। 

टूर प्रोग्राम
स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम अनुसार नौ अपै्रल शनिवार की प्रातः 9.45 बजे भोपाल से रवाना होकर 11 बजे विदिशा आएंगी और जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की आहूत बैठक की अध्यक्षता करेगी। श्रीमती स्वराज दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे का समय रिजर्व रखा गया है। इसके पश्चात् दोपहर 2.30 बजे से पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होगी। श्रीमती स्वराज 3.30 बजे विदिशा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

चार प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आरबीसी के चार प्रकरणों में आर्थिक मदद के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश मंे उल्लेख है कि कुरवाई तहसील के ग्राम कैथोरा के निवासी श्री राजेश और श्री राजा दोनो की मृत्यु बासौदा तहसील के ग्राम सुनारी में अग्नि दुर्घटना में हो जाने के कारण मृतकों के पिता नवल सिंह आदिवासी को क्रमशः चार-चार लाख रूपए की तथा विदिशा तहसील के ग्राम अमऊखेडी निवासी नितिन उर्फ तरूण की मृत्यु दीवार के नीचे दब जाने से हो जाने के कारण मृतक के पिता श्री कमल सिंह अहिरवार को चार लाख रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत सिरोंज तहसील के ग्राम आफताबनगर निवासी श्री नारान सिंह की मृत्यु कृषि कार्यो के दौरान हो जाने के कारण मृतक की पत्नी श्रीमती सविताबाई कुर्मी को एक लाख दो हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी की गई है जिसमें दो हजार रूपए अत्येष्टि अनुदान भी शामिल है।

दीपनाखेडा खरीदी केन्द्र के पंजीकृत किसानों का गेहूं, समीप के केन्द्रों पर खरीदा जाएगा

सिरोंज अनुविभाग के अंतर्गत संचालित उपार्जन केन्द्र दीपनाखेडा पर विपणन सहकारी समिति सिरोंज के द्वारा केन्द्र संचालन में असमर्थता व्यक्त करने के कारण उक्त केन्द्र के पंजीकृत किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर निकटतम खरीदी केन्द्रों पर स्थानांतरण करने की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा अनुमोदित सूची का हवाला देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मोहन मारू ने बताया कि प्राप्त प्रस्ताव अनुसार दीपनाखेडा केन्द्र को बंद किया गया है जिसमें संलग्न ग्रामों के पंजीकृत कृषकों को खरीदी केन्द्र चाठौली में दीपनाखेडा एवं दीकनाखेडा तथा खरीदी केन्द्र गरेठा में ग्राम ओखलीखेडा, दामोदरखेडी, बुढेना, बासाखेडी, मदागन, ललितपुर, हुल्लाखेडी, रामनगर, त्रिभुवनपुर और सनोटी के पंजीकृत कृषकों का तथा खरीदी केन्द्र बडोदाताल में क्रमशः करैयाहाट, डेंगरा, कोलुआखेडा, प्याराखेडी, बरखेडा, बामनखेडी, मोहम्मदनगर, रसूलपुर, रिनिया, खूबपुरा, कुडका, सांकलखेडा, जगथर, सालपुर, बामोरीशाला, बरखेडा नागिन, तेहवरिया, दामखेडा, फरीदपुर, मोहनपुर के पंजीकृत कृषकगण उक्त केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर अपने का विक्रय कर सकते है।

अवकाश दिवसों में भी मुख्यालय पर रहें-कलेक्टर श्री ओझा

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर उनसे कहा गया कि सार्वजनिक अवकाशों के दौरान भी नियत मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री ओझा के द्वारा ततसंबंध में जारी आदेश में उल्लेख है कि जिले में 14 अपै्रल से 31 मई तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है। जिसके मद्देनजर उक्त आदेश जारी किया गया है।

विशिष्ट पर्व पर पशुवध एवं मांस विक्रय प्रतिबंधित

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सत्येन्द्र धाकरे ने बताया कि विदिशा नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत विशिष्ट पर्व गुड़ी पड़वा एवं चैतीचांद जो आठ अपै्रल को मनाया जाएगा। उक्त तिथि को निकाय क्षेत्र में पशुवध एवं मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लघंन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पाॅलिटेक्निक प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग 

विदिशा नगरपालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से प्रारंभ की गई ‘‘नई रोशनी एक पहल’’ कोचिंग में ऐसे विद्यार्थी जो पाॅलिटेक्निक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे है वे कोचिंग का लाभ निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। पंजीयन के लिए विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन के कक्ष में शनिवार नौ अपै्रल की सायं पांच बजे तक सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेंज जमा किए जा सकते है। पंजीकृत छात्रों के लिए कोचिंग सोमवार 11 अपै्रल से बरईपुरा के हाईस्कूल में प्रारंभ की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम 

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सीतासरन शर्मा का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार नौ अपै्रल शनिवार की प्रातः 8.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे व्हाया शमशाबाद लटेरी होते हुए मकसूदनगढ़ में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री शर्मा सायं चार बजे से मकसूदनगढ़ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

नव वर्ष महोत्सव आज

क्रांति चैक चैराहे पर सनातन गौ धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में आज प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक नववर्ष महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें पंचाग, पूजन, संवत्सर श्रवण एवं ब्राम्हण देवताओं को पंचाग वितरित किए जाएंगे। सभी धर्म प्रेमी पधार कर धर्म लाभ लें। अपील करने वालो मंे पं0 पीलेश कृष्ण, राजेश यादव, पं0गिरीश भार्गव, वीर सिंह दांगी, सुल्तान सिंह बुदेंला, महेश विश्वकर्मा, अजय कटियार, मोहन यादव, कैलाश यादव, वामन राव पेडपडे, भारत सिंह यादव, शैलेन्द्र सरवैया, रामलाल जी रघुवंशी आदि शामिल हैै। 

कोई टिप्पणी नहीं: