उच्चतम न्यायालय अगस्ता मामले की सुनवाई करेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

उच्चतम न्यायालय अगस्ता मामले की सुनवाई करेगा

supreme-court-will-hear-the-augusta-case
नयी दिल्ली 28 अप्रैल, उच्चतम न्यायालय अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर समझौता मामले में रिश्वत लेने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली एक याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा इस याचिका को उच्चतम न्यायालय में आज सुबह दाखिल किया गया। हाल में इटली की एक अदालत के फैसले में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप है और अगस्ता वेस्टलैंड और इसकी मूल इतावली फर्म फिनमेक्कानिका के शीर्ष अधिकारियाें को दोषी ठहराया गया है। मिलान की अदालत ने फिनमेक्कानिका के पूर्व सीईओ जी ओरसी और अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व प्रमुख ब्रुनो स्पागनोलिनी को 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की भारत को बिक्री में भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजा है।

कोई टिप्पणी नहीं: