रुस और चीन के साथ बातचीत के लिए मास्को पहुंची सुषमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

रुस और चीन के साथ बातचीत के लिए मास्को पहुंची सुषमा

sushma-arrives-in-moscow-for-trilateral-with-russia-china
मास्को, 18 अप्रैल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रुस और चीन के साथ त्रिपक्षीय स्तर की बातचीत में भाग लेने के लिए मास्को पहुंच गई हैं। इस बैठक में तीनों देशों के बीच अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। श्रीमती स्वराज तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से मुलाकात करने के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में रुस पहुंच गईं। भारत, चीन और रुस की बैठक में आतंकवाद और अफगानिस्तान की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। रुस के विदेश मंत्री सर्जेई लावराेव भारत और चीन के अपने समकक्षों को वर्तमान में सीरिया की स्थिति तथा आतंकवादी संगठन आईएस के खिलाफ उन्नति से अवगत कराएंगे। 

वहीं श्रीमती स्वराज चीन के विदेश मंत्री वांग लेई के साथ बैठक में चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को प्रतिबंध सूची में शामिल करने के खिलाफ वीटो शक्ति का प्रयोग किए जाने का मुद्दा उठाएंगी। रुस इस बैठक में भारत और अमेरिका के सैनिक समझौते पर चिंता व्यक्त कर सकता है तो वहीं श्रीमती स्वराज आग लगने की घटना में दो भारतीयों की मृत्यु का मुद्दा उठाएंगी। इससे पहले अपनी यात्रा के पहले चरण में ईरान पहुँचीं श्रीमती स्वराज ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद राष्ट्रपति हसन रुहानी से मुलाकात की। श्री रूहानी ने अफगानिस्तान और आतंकवाद की चुनौती समेत अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भारत के साथ करीबी वार्ता की उम्मीद जताई। श्री रूहानी ने मुलाकात के दौरान चाबहार बंदरगाह के संबंध में बातचीत की।

कोई टिप्पणी नहीं: