मध्य प्रदेश : पंडित माखन लाल चतुर्वेदी जी की 126 वी जयन्ती मनाई गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

मध्य प्रदेश : पंडित माखन लाल चतुर्वेदी जी की 126 वी जयन्ती मनाई गई

tribute-to-makhan-laal-chaturvedi
छतरपुर -गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश ,प्रांतीय कार्यालय हरिहर भवन नौगांव जिला छतरपुर में  पंडित जी की 126 वी जयन्ती मनाई गई जिसमे साहित्कार ,पत्रकार ,समाज सेवी सहित चार लोगो को सम्मानित किया गया।  पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म  (४ अप्रैल १८८९-३० जनवरी १९६८) को हुआ वह  भारत के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार थे जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं। सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के वे अनूठे हिंदी रचनाकार थे। प्रभा और कर्मवीर जैसे प्रतिष्ठत पत्रों के संपादक रचनाकार: म‌ाखनलाल चतुर्वेदी. की कविता चाह नहीं मैं सुरबाला के, गहनों में गूँथा जाऊँ,. चाह नहीं प्रेमी-माला में, बिंध प्यारी को ललचाऊँ,. चाह नहीं, सम्राटों के शव, पर, हे हरि, डाला जाऊँ. चाह नहीं, देवों के शिर पर, चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊँ! मुझे तोड़ लेना

गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश ,प्रांतीय कार्यालय हरिहर भवन नौगांव  में के सादा समारोह का आयोजन हुआ जिसमे बुंदेलखंड के कथा वाचक आचार्य पंडित श्री जगदीश प्रसाद पटैरिया [हरपालपुर ] जिला का साहित्कार ,कवि डॉ बी डी नामदेव [दौनी ] समाजसेवी श्री संजय अग्रवाल हरपालपुर युवा पत्रकार श्री कौशल किशोर रिछारिया जी को सम्मानित किया गया।  आयोजन के बाद सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। बरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष गंगेले ने स्वागत भाषण दिया।    प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री राजेश शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: