टाटा की दो कंपनियों पर लगा 62 अरब का जुर्माना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अप्रैल 2016

टाटा की दो कंपनियों पर लगा 62 अरब का जुर्माना


टाटा समूह की दो कंपनियों टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर अमेरिका में कथित तौर पर सॉफ्टवेयर की जानकारी चुराने के आरोप में 60 अरब (94 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में एक अदालत (फेडरल ग्रांड ज्यूरी)द्वारा सुनाए गए फैसले में 70 करोड़ डॉलर का दंडात्मक हर्जाना भी शामिल है। साथ ही कंपनी और उसकी अमेरिकी इकाई को एपिक सिस्टम्स कॉर्प को उसके हेल्थकेयर से जुड़े सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ के आरोप में 24 करोड़ डाॠलर का हर्जाना चुकाने को कहा गया है।


अमेरिकी कंपनी एपिक सिस्टम्स ने टाटा समूह की दोनों कंपनियों के खिलाफ अक्तूबर 2014 में मुकदमा दर्ज कराया था। एपिक ने इन कंपनियों पर गोपनीय सूचना, दस्तावेज और डाटा चुराने के लिए व्यापार गोपनीयता के उल्लंघन का मामला दायर किया था। भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करती है लेकिन अदालत का यह फैसला अप्रत्याशित है, क्योंकि उसका मानना है कि मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए गए साक्ष्य अपर्याप्त थे। कंपनी ने कहा कि वह फैसले को अमेरिका में चुनौती देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: