अनुपस्थित चिकित्सकों को शोकाॅज नोटिस जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिला चिकित्सालय में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों को कारण बताओं पत्र जारी किए गए है। संबंधितों से पत्र प्राप्ति के तीन दिवस की अवधि में स्वंय उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। समयावधि में यदि किसी के द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया जाता है तो उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा जिला चिकित्सालय के जिन चिकित्सकों को शोकाॅज नोटिस जारी किया गया है उनमें डाॅ एचके वर्मा, डाॅ एससी बंसल, डाॅ एमके जैन, डाॅ संजय जैन, डाॅ आरएल सिंह, डाॅ एसके साहू, डाॅ एनडी चैरसिया, डाॅ अशोक जैन, डाॅ अनूप वर्मा, डाॅ डी शर्मा, डाॅ राकेश सक्सेना, डाॅ पुनीत महेश्वरी, डाॅ आरके वर्मा, डाॅ आरके साहू, डाॅ दीपक खरेलिया, डाॅ कांति, डाॅ मेघा रम्भाल, डाॅ प्रतिभा ठाकुर, डाॅ नेहा जैन, डाॅ नेहा चैकसे, डाॅ पुष्पांजलि सक्सेना, डाॅ प्राची गुप्ता, डाॅ प्रिया बंसल, डाॅ सत्येन्द्र रघुवंशी, डाॅ गजेन्द्र बघेल शामिल है।
मकसूद अहमद को नटेरन एसडीएम बनाया गया
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद को अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्टेªट नटेरन के पद पर अन्य आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में 89 आवेदन मौके पर निराकृत
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा आज आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम में 102 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा मौके पर 89 आवेदनों का निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिए गए है। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं नोड्ल अधिकारी श्रीमती माधवी नागेन्द्र, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
अनंतिम चयन सूची जारी
एकीकृत बाल विकास परियोजना नटेरन की आंगनबाडी केन्द्रों में रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका पदो की अनंतिम चयन सूची परियोजना अधिकारी के द्वारा जारी की जा चुकी है। आंगनबाडी केन्द्र ऐचदा के लिए कार्यकर्ता पद पर कुमारी सोनम यादव और सहायिका पद पर श्रीमती भूरीबाई राठौर चयनित हुई है।
पीडि़तों को ढाई-ढाई हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने बासौदा तहसील के ग्राम फरीदपुर में चैतुआ मजदूरों के टपरो में अचानक आग लगने से हुई क्षति के प्रकरणों में आरबीसी के प्रावधानों के तहत प्रत्येक को ढाई-ढाई हजार रूपए की आर्थिक मदद अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के पालन प्रतिवेदन पर जारी कर दी है। जिला उमरिया तहसील मानपुर ग्राम कोटरी एवं जिला कटनी तहसील मुडवारा के ग्राम पटरा के 19 विपदाग्रस्तों को ढाई-ढाई हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है।
नरवाई में आग लगाने वालो के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होगी
खेतों में खडी नरवाई में आग लगाने वालो के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होगी। नरवाई में आग लगाने से जनधन के साथ-साथ शासकीय परिसम्पत्ति ओर वन संपदा की भी क्षति होने का खतरा बना रहता है। मानव जीवन की सुरक्षा एवं परिशांति बनाए रखने को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट ने धारा-144 के तहत आदेश जारी कर सभी उपखण्ड मजिस्टेªट, कार्यपालिक मजिस्टेªट तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को जारी आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रसारित किए है। आदेश में कहा गया है कि नरवाई काटने हेतु रीपर वाईपर का और अग्निशामक यंत्र का अग्नि विस्तार रोकने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।जिले के कृषकों से कहा गया है कि गेहूं की फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर एवं रीपर वाइन्डर का उपयोग करने के पश्चात् थे्रसिंग करते समय जो भूसा निकला जाता है उसके आसपास अग्निशामक यंत्रों को अनिवार्यत रखंेे। जारी आदेश की सूचना सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की जाए। इसके लिए ध्वनि विस्तार यंत्रो के उपयोग के साथ-साथ कार्यालयों के सूचना पटलों पर एवं पुलिस थानो के नोटिस बोर्ड पर आदेश की प्रति चस्पा की जाए। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट ने सभी अनुविभागीय अधिकारियांें से कहा है कि उनके क्षेत्राधिकार में नरवाई में आग लगने की सूचना प्राप्त होती है या आग लगने के बाद साक्ष्य के रूप में मौके पर आग लगाना पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जाए और की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त कार्यवाही में यदि किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।
जापान सकुरा कार्यक्रम हेतु चयनित
जापान एवं भारत सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाले जापान सकुरा कार्यक्रम के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद के शिक्षक श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव का चयन हुआ है। रसायन शास्त्र के शिक्षक के चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जी कुमार सहित सभी ने बधाईयां दी है। जापान सकुरा कार्यक्रम के लिए देश के सभी नवोदय विद्यालयों में से चार शिक्षक एवं बीस विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। सभी प्रतिभागी एवं पर्यवेक्षक नौ अपै्रल से 16 अपै्रल तक जापान के विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों, विज्ञान संग्रहालयो का भ्रमण करेंगे और विश्व विख्यात वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें