ब्याज दर चौथाई फीसदी घटी, घर-कार ऋण होगा सस्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

ब्याज दर चौथाई फीसदी घटी, घर-कार ऋण होगा सस्ता

interest-rate-reduced-0-25-pc--home--car-loans-may-cheaper
मुंबई 05 अप्रैल, महँगाई में नरमी को ध्यान में रखते हुये रिजर्व बैंक ने उम्मीदों के अनुरूप आज ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है, जिससे आने वाले दिनों में घर और कार ऋण के सस्ता होने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक ऋण एवं मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुये रेपो दर को 0.25 प्रतिशत कम कर 6.50 प्रतिशत कर दिया। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष के लिए अपने सकल घरेलू अनुमान को 7.6 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। रेपो दर पर बैंकों को ऋण मिलता है। अल्पकालिक ब्याज दरों में कमी किये जाने से लोगों के घर एवं वाहन खरीदने के लिए सस्ते ऋण की उम्मीदों को बल मिला है। आरबीआई ने सीआरआर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं: