उत्तर प्रदेश : रामलला से आशिर्वाद लेने पहुंचे केशव, रास्ते में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 7 मई 2016

उत्तर प्रदेश : रामलला से आशिर्वाद लेने पहुंचे केशव, रास्ते में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

keshav-reach-ayodhya
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या अपने जन्मदिन के मौके पर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रास्ते पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। बाराबंकी के सफदरगंज चौराहे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसकी अगुवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने की। प्रदेश अध्यक्ष मौर्या अपने जन्मदिन के मौके पर रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। युवा साथियों के साथ पहुंचे प्रवक्ता द्विवेदी ने फूल माला के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव का अभिनंदन किया। केशव ने लोगों से कहा कि ''सपा के राज में भ्रष्टाचार अपने चरम पर आ गया है। आम लोगों की सुनवाई नहीं है। सभी को एकजुट होकर बसपा, सपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है।'' 

सपा-बसपा पर केशव ने साधा निशाना 
केशव ने कहा कि ''265 प्लस लाना है। क्योंकि जब तक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा रहेगी तब तक विकास नहीं हो सकता है। साईकिल को पंचर करिए, हाथी को दौड़ाईये। बेईमानी करने वालाें के चेहरे उजागर हो रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश में भी काम होता तो यहां पर कोई समस्या शेष नहीं रहती।'' स्वागत कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धधू, पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव शामिल रहे। इनके इतर युवा मोर्चा से वैभव मिश्रा,  एस के त्रिपाठी, सुजीत सिंह, कमलेश अवस्थी, कमलेश शुक्ला, दुष्यंत चौरसिया, दिलीप वर्मा, विशाल सिंह, अंबरीश रावत, संजय सिंह, संतोष शर्मा गोठिया, राजेंद्र प्रजापति उर्फ भाजपा, शिवनंदन वर्मा प्रधान, सरोज रावत, दुर्गेश कश्यप, अमित द्विवेदी आदि हजारों  युवा रामनगर विधानसभा से केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत के लिए शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: